फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP by elections 2020 UP Assembly By Election 2020 Latest News: voters arrive with Covid 19 precautions as voting starts on seven seats 

UP By Election 2020: उपचुनाव में सात सीटों पर 53.62 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा वोटिंग नौगांव सादात सीट पर

Tue, 03 Nov 2020 06:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 03 Nov 2020 06:49 PM IST
सार

यूपी विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उप चुनाव में मंगलवार शाम 88 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान पर कोरोना संक्रमण का असर रहा, राजनीतिक दलों और निर्वाचन आयोग के प्रयास का बाद भी  53.62  प्रतिशत मतदान हुआ। 

विज्ञापन
UP by elections 2020 UP Assembly By Election 2020 Latest News: voters arrive with Covid 19 precautions as voting starts on seven seats 
मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उप चुनाव में मंगलवार शाम 88 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान पर कोरोना संक्रमण का असर रहा, राजनीतिक दलों और निर्वाचन आयोग के प्रयास का बाद भी  53.62  प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


अमरोहा की नौगांव सादात में सबसे अधिक 61.50 प्रतिशत और कानपुर नगर की घाटमपुर में  सबसे कम 49. 42 प्रतिशत मतदान में हुआ। उप चुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर तक मतदान की रफ्तार धीमी रही दोपहर 3 बजे बाद मतदाताओं ने मतदान के प्रति कुछ उत्साह दिखाया। शाम 6 बजे तक 53.62  प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन


अमरोहा के नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र में 61.50 प्रतिशत, बुलंदशहर में 52.10, फिरोजाबाद के टूंडला में 54,  कानपुर नगर के घाटमपुर में 49.42, उन्नाव के बांगरमऊ में 50.59, देवरिया में 51.05 और जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में 56.65 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 विधानसभा चुनाव की तुलना में सभी सीटों पर मतदान कम हुआ है। 

विधानसभा क्षेत्र    2017 मतदान  2020 मतदान 
नौगांव सादात       - 76.32 - 61.60
बुलन्दशहर - 64.31 - 52.10
टूंडला - 69.66- 54.00
बांगरमऊ - 59.83- 50.59
घाटमपुर - 61.90- 49.42
देवरिया - 56.54- 51.05
मल्हनी - 60.04 - 56.65


सात सीटों पर 52 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव में 52 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। 

टूंडला विधानसभा उपचुनाव में कुल मतदान 54 प्रतिशत हुआ है। 

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ बुलंदशहर में उपचुनाव
बुलंदशहर में सदर विधानसभा पर हो रहा उपचुनाव मंगलवार को शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम छह बजे तक 52.56 फ़ीसदी मतदान हुआ। 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 10 नवंबर को होगा।

देवरिया में 5 बजे तक 48.48 फीसदी मतदान
देवरिया में शाम पांच बजे तक 48.48 फीसदी मतदान हुआ है। 


टूंडला सीट पर पांच बजे तक 49.0 प्रतिशत मतदान 
फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा उपचुनाव में पांच बजे तक 49.0 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

सब्दलपुर सुमाली और मुबारकपुर कला में मतदान का बहिष्कार जारी
वहीं, नौगांवा सादात विधानसभा सीट के सब्दलपुर सुमाली में विकास और मुबारकपुर कला में गन्ना क्रय केन्द्र की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार जारी है। अधिकारी और नेता बैरंग लौट गए हैं। एक सत्ताधारी दल के नेता से ग्रामीणों की तू-तू, मैं-मैं हो गई। 

नौगांवा सादात सीट पर तीन बजे तक 44.2 प्रतिशत मतदान 
नौगांवा सादात विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में तीन बजे तक 44.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। आखिरी तीन घंटों में सभी की वोटरों पर निगाह है। सभी बूथों पर शांतिपूर्वक वोटिंग चल रही है ।



भाजपा विधायक पर वोटरों को प्रभावित करने का आरोप
समाजवादी पार्टी संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर में भाजपा के एक विधायक द्वारा बाइक पर घूमकर वोटरों को प्रभावित करने की शिकायत की है। उन्होंने गांव सादात के एसडीएम से फोन पर मामले की शिकायत की है। इसके बाद एसडीएम ने फोन कर सपा जिलाध्यक्ष को जानकारी दी कि उन्होंने गांव में पुलिस भेजने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं इंस्पेक्टर गजरौला आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत और आरोप निराधार हैं। गांव में जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विधायक गांव में गए ही नहीं हैं।

दोपहर तीन बजे तक देवरिया में 41.06 और बुलंदशहर में 40 फीसदी मतदान
देवरिया में दोपहर तीन बजे तक 41.06, टूंडला में 40.5 और बुलंदशहर में 40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

नौगांवा सादात: वोटरों का इंतजार करते रहे मतदान अधिकारी
नौगांवा सादात विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के दौरान अधिकतर मतदान केंद्रों पर वोटरों का इंतजार करते रहे मतदान अधिकारी। सैदपुर इमा में पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मियों को दोपहर तक खाना भी नहीं मिला। इसे लेकर कर्मी काफी गुस्से में भी हैं। वहीं मीडिया को देखते ही प्रधान के भाई खाना लेकर पहुंच गए।

दोपहर एक बजे तक 30.41 % मतदान
विधानसभा की सातों सीटों पर दोपहर एक बजे तक 30.41 प्रतिशत मतदान हुआ है।

टूंडला: कई केंद्रों पर अब तक एक भी वोट नहीं पड़ा
टूंडला के कुछ मतदान केंद्रों पर अभी खाता तक नहीं खुला है। इलाके में विकास न होने पर कई गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। रूधऊ मुस्तकिल समेत छह गांव में एक बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा।  अधिकारी इन गांव में जाकर मतदाताओं को मनाने जुटे हैं।

दोपहर एक बजे तक देवरिया में 31.85 और बुलंदशहर में 28.83 फीसद मतदान
देवरिया उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 31.85 फीसदी मतदान हुआ। वहीं बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर 28.83 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

सात सीटों पर सुबह 11 बजे तक 18.49 प्रतिशत मतदान
प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर चल रहे चुनाव के बीच सुबह 11 बजे तक 18.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

टूंडला के कई गांवों में चुनाव बहिष्कार
टूंडला के गांव रूधऊ मुस्तकिल में विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सूचना पर बीडीओ टूंडला नरेश कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआ के ग्रामीणों ने भी चुनाव बहिष्कार किया है। 

देवरिया में चार घंटे तक खराब रही मशीन
उपचुनाव के दौरान देवरिया खास बूथ नंबर 88 पर चार घंटे तक ईवीएम खराब रहा। यहां सुबह 11 बजे तक 18.1% मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

बुलंदशहर में 11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान
बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान हुआ।

टुंडला: मतदाताओं में दिखा उत्साह
टुंडला में पहला वोट डालने वालों में उत्साह दिखा तो महिलाएं भी जलपान और कामकाज से पहले मतदान करने पहुंचीं। मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखा खुशी जाहिर की। मतदान केंद्रों के बाहर सामाजिक दूरी का पालने कराने के लिए गोल घेरे बनाए गए हैं। 

सुबह 9:00 बजे तक सात सीटों पर 7.87 प्रतिशत मतदान
विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 7.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

देवरिया में सुबह 9:00 बजे तक 6.9 प्रतिशत मतदान
देवरिया में कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव में सुबह 9:00 बजे तक मतदान प्रतिशत 6.9 रहा है।

बुलंदशहर सदर सीट पर शांतिपूर्वक मतदान जारी
बुलंदशहर सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। सभी 579 बूथों पर मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ। अभी तक किसी भी स्थान से कोई अप्रिय सूचना नहीं प्राप्त हुई है। मतदान शांतिपूर्वक जारी है। कंट्रोल रूम में डीएम अन्य अफसरों के साथ सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। मॉडल बूथ 278 ईवीएम कुछ देर के लिए खराब हुई, जिसे सही करके मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू करा दी गई है।

मल्हानी में सुबह से ही दिख रहा है रुझान
जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान के प्रति वोटर का रुझान सुबह से ही दिख रहा है। सात बजते ही बूथ पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई है। कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर इस बार बूथों के बाहर दो-दो गज की दूरी पर गोले बनाए गए हैं। मतदाताओ को इसी में खड़ा किया जा रहा है। मॉडल और पिंक बूथों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम के साथ मतदाताओं का उत्साह नजर आ रहा है।

बांगरमऊ में बनाए गए हैं 299 बूथ 
बांगरमऊ में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 43 हजार आठ है। इनमें पुरुषों की संख्या 187397 और महिलाओं की संख्या 155580 है। 507 मतदान केंद्र और 299 बूथ बनाए गए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed