{"_id":"66ba10d7fbd09447b1003114","slug":"up-by-election-sp-declared-in-charge-of-6-out-of-ten-seats-responsibility-of-kathari-seat-given-to-shivpal-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी उप-चुनाव: सपा ने 10 में से छह सीटों पर घोषित किए प्रभारी, शिवपाल को दी गई कटहरी सीट की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उप-चुनाव: सपा ने 10 में से छह सीटों पर घोषित किए प्रभारी, शिवपाल को दी गई कटहरी सीट की जिम्मेदारी
Tue, 13 Aug 2024 06:07 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:07 AM IST
सार
UP by-election: आने वाले समय में यूपी की दस सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए सपा ने प्रभारियों की घोषणा कर दी है। दस में से छह सीटों पर प्रभारियों की घोषणा हो गई है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह को दी गई कटहरी सीट की जिम्मेदारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा ने मिल्कीपुर और कटहेरी समेत छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के लिए दिग्गज उतार दिए हैं। कटेहरी (अम्बेडकरनगर) में पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मिल्कीपुर (अयोध्या) में सांसद अवधेश प्रसाद व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां बता दें कि इन दोनों ही सीटों पर भाजपा की ओर से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कमान संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
मझवां (मिर्जापुर) सीट की जिम्मेदारी सांसद वीरेंद्र सिंह और करहल (मैनपुरी) की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को दी गई है। फूलपुर सीट के लिए विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और सीसामऊ (कानपुर नगर) के लिए विधायक राजेंद्र कुमार को प्रभारी नामित किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन प्रभारियों को बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
चार सीटों पर घोषणा नहीं
सपा ने 10 में से 6 सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की है। चार सीटों पर घोषणा होनी बाकी है। इससे इस बात के भी कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या ये सीटें कांग्रेस के कोटे में जा सकती हैं। मालूम हो कि कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे की बात चल रही है।
विज्ञापन
भाजपा पहले घोषित कर चुकी है प्रभारी
भाजपा सभी दस सीटों पर पहले ही प्रभारी घोषित कर चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के पास दो सीटें मिल्कीपुर और कटहरी की सीटें हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
योगी के सामने सपा से अवधेश को कमान
विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट की कमान सांसद अवधेश प्रसाद को दी है। भाजपा से यहां की जिम्मेदारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में ली है। अवधेश इसी सीट से विधायक रहते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद लल्लू सिंह को हराकर सांसद बने हैं। अवधेश के साथ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मिल्कीपुर से प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सपा ने पांच अन्य सीटों पर भी उपचुनाव की तैयारियों के लिए दिग्गज उतार दिए हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से दलित जाति के अवधेश प्रसाद पर दांव लगाया था और उनकी यह रणनीति सफल रही। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव होना है। दलित बहुल मिल्कीपुर सीट के लिए सपा ने अवधेश प्रसाद को प्रभारी बनाकर दलित-मुस्लिम और पिछड़ा समीकरण के जरिये अपनी व्यूह रचना की है। यहां से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को ही टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
कटेहरी (अम्बेडकरनगर) में पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव, मझवां (मिर्जापुर) सीट की जिम्मेदारी सांसद वीरेंद्र सिंह और करहल (मैनपुरी) की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को दी गई है। फूलपुर सीट के लिए विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और सीसामऊ (कानपुर नगर) के लिए विधायक राजेंद्र कुमार को प्रभारी नामित किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन प्रभारियों को बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा है।