फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The administration has appointed a controller for Rambharose Maikulal Inter College.

Lucknow News: शासन ने रामभरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज में नियुक्त किया कंट्रोलर

Sat, 31 Oct 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The administration has appointed a controller for Rambharose Maikulal Inter College.
लखनऊ। राम भरोसे मैकूललाल इंटर कॉलेज में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं के साथ कॉलेज की सरकारी जमीन पर दिए पट्टों के मामलों को देखते हुए शासन ने फिर से कंट्रोलर बैठा दिया है। कंट्रोलर की जिम्मेदारी राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव को दी गई है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-9 की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नए कंट्रोलर का कार्यकाल छह महीने के लिए होगा। इस बीच कंट्रोलर को निर्धारित समयावधि में संस्था की अनियमितताओं का निराकरण कराना होगा। इसकी रिपोर्ट भी कंट्रोलर को डीआईओएस के माध्यम से जेडी को नियमित देनी होगी। इसके अलावा संस्था को संस्था में मान्य प्रबंध समिति के गठन और चुनाव की कार्रवाई को सुनिश्चित करना होगा। बता दें कि अमर उजाला ने बीते जुलाई माह में लगातार खबरों का प्रकाशन कर भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई थी।
विज्ञापन

पहले भी संस्था को बचाने की हुई थी पहल
बता दें कि संस्था को बचाने के लिए पहले भी प्रयास हुए थे। जिसमें इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 की धारा-16 डी की उपधारा (4) के तहत शासन ने 21 मई 2025 को प्रबंध समिति को भंग की गई थी। तब तत्कालीन डीआईओएस राकेश कुमार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देश पर 6 जून 2025 को जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को कंट्रोलर बनाया था लेकिन इस पर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने स्टे कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट की डबल बेंच में सरकार की ओर से स्पेशल अपील संख्या-471/2025 दाखिल की गई थी। जिसमें उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने आदेश जारी करते हुए कंट्रोलर बैठाने का पुराना आदेश प्रभावी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed