UP By-Election 2024: योगी के मंत्री बोले- अखिलेश यादव हार के भय से कुछ भी आंये... बांये... सांये बोल रहे हैं
UP By-Election 2024: योगी के मंत्री बोले- अखिलेश यादव हार के भय से कुछ भी आंये... बांये... सांये बोल रहे हैं
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इसके साथ ही पोस्टर वार भी जारी है। सियासी बयानबाजी के क्रम में अब योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को भय है कि उपचुनाव की सभी नौ सीटों पर सपा की जमानत न जब्त हो जाए, इसलिए कुछ भी आंये... बांये... सांये बोल रहे हैं। उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।
कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह ने अमर उजाला से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश में तीन फैक्ट्रियां लगाने को मंजूरी मिली है। ये फैक्ट्रियां कानपुर, कन्नौज और गोरखपुर जिलों में लगाई जाएंगी। इसमें प्रतिदिन करीब छह लाख लीटर लूध खरीदा जाएगा। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। उन्होंने इसका भुगतान भी समय पर दिएया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- UP By-Election 2024: BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल
एक हफ्ते बढ़ी मतदान की तारीख
इसके बाद उन्होंने उपचुनाव को लेकर बातचीत की। प्रदेश की नौं सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख को एक हफ्ते बढ़ा दिया गया है। इस सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा था। उन्होंने अक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि हार के भय से ये भाजपा की पुरानी चाल है। 'टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे!'
यह भी पढ़ेंः- रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी: दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, पुलिस ने गेट पर रोका तो भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
सपा की जमानत जब्त होगी
इस पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को हार का डर है। वह कुछ भी आंये... बांये... सांये बोल रहे हैं। उनको लगता है कि सभी सीटों पर सपा की जमानत न दर्ज हो, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं।