{"_id":"67332196fb98922e7b09a331","slug":"up-by-election-2024-bjp-new-poster-we-want-bajrangbali-not-ali-we-want-ram-not-ravana-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का नया पोस्टर: सीएम योगी की गुस्से वाली फोटो; नारा लिखा- 'अली नहीं बजरंगबली चाहिए, रावण नहीं राम चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का नया पोस्टर: सीएम योगी की गुस्से वाली फोटो; नारा लिखा- 'अली नहीं बजरंगबली चाहिए, रावण नहीं राम चाहिए'
Tue, 12 Nov 2024 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Nov 2024 04:45 PM IST
सार
भाजपा का नया पोस्टर सामने आया। इसमें सीएम योगी की गुस्से वाली फोटो लगाई गई। नारा लिखा कि 'अली नहीं बजरंगबली चाहिए, रावण नहीं राम चाहिए'।
विज्ञापन
भाजपा का नया पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में उपचुनाव को लेकर इस बार पार्टियां पोस्टर के माध्यम से एक-दूसरे पर वार कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा का एक नया पोस्टर सामने आया है। इसमें लिखा गया कि 'बटेंगे तो कटेंगे, अली नहीं बजरंगबली चाहिए, करहल से अयोध्या तक चाहिए, रावण नहीं राम चाहिए'।
विज्ञापन
इस पोस्टर पर ध्यान देने वाली विशेष बात यह है कि इसमें सीएम योगी की गुस्से से भरे चेहरे की तस्वीर लगाई गई है। इससे पहले के पोस्टरों में यह देखने को नहीं मिली। बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के 'कटेंगे तो बटेंगे' बयान को लेकर यूपी में पोस्टर वार शुरू हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने छात्रों को पढ़ाई की मेज से सड़क पर ला खड़ा किया, यूपी में ‘योगी बनाम प्रतियोगी’ छात्र का माहौल
विज्ञापन
अलग-अलग पार्टियों ने दिए नारे
इसके बाद से लगभग हर दिन अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग पोस्टर लगा रही हैं। इसमें कई तरह के नारे लिखकर एक-दूसरे को घेरा जा रहा है। 'कटेंगे तो बटेंगे' के बयान पर सपा ने जुड़ेंगे तो जीतेंगे' का नारा दिया है। वहीं बसपा ने नारा दिया कि 'बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे'।यह भी पढ़ेंः- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: इस तरह गंडारा में तैयार हो गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग, पढ़ें आरोपियों का कच्चा चिट्ठा
सपा ने लिखा- 'अखिलेश का फियर है, भाजपा का अंत नियर है'
इससे पहले मंगलवार को सुबह ही अमेठी में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने अंबेडकर तिराहे पर यह पोस्टर लगाया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया। पोस्टर में लिखा है कि 'अखिलेश का फियर है, भाजपा का अंत नियर है'। इसके अलावा 'जितना चुनाव टालोगे, उतना बुरा हारोगे' के नारे को देहराया गया है।#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A poster war between the INDIA alliance and BJP continues ahead of the assembly by-elections in the state. pic.twitter.com/C8rXp7Z5hE
— ANI (@ANI) November 12, 2024
अगर तुम हमको बांटोगे तो हम तुमको उखाड़ फेकेंगे
इसी तरह के पोस्टर कांग्रेस कार्यालय के बाहर लखनऊ में लगाए गए हैं। इसके माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा गया है। इन पोस्टर पर संदेश लिखा हुआ है कि अगर तुम हमको 'बांटोगे' तो 'हम तुमको उखाड़ फेकेंगे'।
इस पोस्टर में भाजपा का प्रतीक चिह्न कमल का निशान बनाया गया है। जिसमें भाजपा को धार्मिक उन्माद फैलाने वाली, झूठ और जुमले देने वाली, भ्रष्टाचार करने वाली, महिला उत्पीड़न को न रोक पाने वाली, बेरोजगारी बढ़ाने वाली और बुलडोजर राज देने वाली सरकार के रूप में दिखाया गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता आर्यन मिश्रा के लगाए गए पोस्टर में संदेश दिया गया है कि बटोगे तो कटोगे का नारा देने वालों के मंसूबे तोड़ेंगे। हम इंडिया गठबंधन के सिपाही यूपी में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।
इस पोस्टर में भाजपा का प्रतीक चिह्न कमल का निशान बनाया गया है। जिसमें भाजपा को धार्मिक उन्माद फैलाने वाली, झूठ और जुमले देने वाली, भ्रष्टाचार करने वाली, महिला उत्पीड़न को न रोक पाने वाली, बेरोजगारी बढ़ाने वाली और बुलडोजर राज देने वाली सरकार के रूप में दिखाया गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता आर्यन मिश्रा के लगाए गए पोस्टर में संदेश दिया गया है कि बटोगे तो कटोगे का नारा देने वालों के मंसूबे तोड़ेंगे। हम इंडिया गठबंधन के सिपाही यूपी में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A poster war between the INDIA alliance and BJP continues ahead of the assembly by-elections in the state. pic.twitter.com/C8rXp7Z5hE
— ANI (@ANI) November 12, 2024