फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: By campaigning before the elections, you will get the benefits of four schemes, special camps in October, November and December

यूपी : चुनाव से पहले अभियान चलाकर दिलाएंगे चार योजनाओं का लाभ, अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर में विशेष कैंप

Sun, 03 Oct 2021 03:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Oct 2021 03:00 PM IST
सार

अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में दो-दो विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यानी तीन माह में कुल छह कैंप लगेंगे। इसे स्वावलंबन कैंप का नाम दिया गया है।

विज्ञापन
UP: By campaigning before the elections, you will get the benefits of four schemes, special camps in October, November and December
विधानसभा चुनाव - फोटो : iStock

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार विशेष अभियान चलाकर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चार प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को दिलाएगी। इसके लिए विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में दो-दो विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यानी तीन माह में कुल छह कैंप लगेंगे। इसे स्वावलंबन कैंप का नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत सभी जिलों में पहले कैंप का आयोजन 12 अक्तूबर से होगा। 

विज्ञापन


दरअसल सरकार की कोशिश है कि अगले होने वाले विस चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिला दिया जाए। जिससे लाभार्थियों में अच्छा संदेश जाए। कैंप में खासतौर से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के शेष बचे सभी लाभार्थियों का ऑनलाइन फॉर्म भरवाने से लेकर उनके खाते में धनराशि स्थानांतरित कराने तक का काम विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों और महिलाओं के लिए हाल ही शुरू किए गए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के शेष बचे लाभार्थियों के खाते में भी दूसरी किस्त जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन


कार्ययोजना के मुताबिक पहले स्वावलंबन कैंप का आयोजन 12 अक्तूबर को जबकि दूसरा 16 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 12 व 15 नवंबर और 8 व 22 दिसंबर को कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में आने वाले लाभार्थियों से विभाग की वेबसाइट www.mksy.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कराया जाएगा। अगर कोई लाभार्थी खुद से आवेदन करना चाहता है तो वह कभी भी इसी वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कैंप का आयोजन होने पहले ही लाभार्थियों को चिह्नित करते हुए उनके सारे दस्तावेज दुरुस्त करा लिए जाएं। कैंप के दौरान खुद डीपीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों मौजूद रहकर लाभार्थियों का आवेदन भरवाकर उनके खाते में धनराशि ट्रांसफर कराने के काम पर नजर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed