फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up businessmen talks on modi

मोदी की जीत से उत्साहित हैं यूपी के कारोबारी

Tue, 20 May 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
up businessmen talks on modi

केंद्र में नई सरकार बनने के साथ ही यूपी के उद्योग जगत को विकास की नई संभावनाएं नजर आने लगी हैं। आगे बढ़ने के लिए प्रदेश के उद्यमी केंद्र सरकार के सहयोग की अपेक्षा करते रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्र में नई सरकार बनने के साथ ही यूपी के उद्योग जगत को विकास की नई संभावनाएं नजर आने लगी हैं।


जल्द प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले नरेंद्र मोदी को उद्योगों के लिए सरकारी तौर पर सहयोगी और फलने-फूलने वाला वातावरण बनाने के लिए जाना जाता है, ऐसे में उत्तर प्रदेश के उद्यमियों में खास उत्साह जगा है।
विज्ञापन


सीआईआई के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल का कहना है कि यूपी में औद्योगिक नीतियों को एक लकवा मार गया था।

इससे उद्योग जगत काफी प्रभावित हुए हैं। अब जब सरकार बदल रही है तो सीआईआई को उम्मीद है कि सुधारों पर प्राथमिकता से काम होगा।

वहीं फिक्की के अध्यक्ष अमित गुप्ता का कहना है कि हर प्रदेश की अपनी जरूरत है। लिहाजा यूपी के लिए अलग से मॉडल बनाना होगा।

केंद्र को लंबे समय के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लेकर सबसे ज्यादा गंभीरता दिखानी होगी।

एसोचैम के महासचिव एसबी अग्रवाल कहते हैं कि केंद्र सरकार आर्थिक सुधारों पर सबसे पहले काम करेगी और उद्यमियों को राहत देकर विकसित होने का अवसर देगी।

आईआईए के अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी का मानना है कि चुनावों से पहले जब आईआईए सभी पार्टियों से सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए नीतियों की बात कर रही थी तो केवल भाजपा ने इसे स्वीकारा। अब इन्हें लागू करने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed