फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Business activities are slow in seven districts including Ayodhya.

UP: अयोध्या समेत सात जिलों में कारोबारी गतिविधियां सुस्त, बुंदेलखंड के 5 जिलों का हाल भी खराब

Wed, 18 Jun 2025 11:10 AM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Jun 2025 11:10 AM IST
सार

यूपी के अयोध्या समेत सात जिलों में कारोबारी गतिविधियां सुस्त हैं। इसे लेकर बैंकों को सलाह दी है कि वे वित्त वर्ष 25-26 के दौरान अग्रिम व सीडी रेशियो में लगातार वृद्धि करके दिखाएं।

विज्ञापन
UP: Business activities are slow in seven districts including Ayodhya.
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सात जिले ऐसे हैं, जहां ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) 40 फीसदी से भी कम है। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, प्रतापगढ़, अयोध्या, बलिया और उन्नाव के लीड बैंक मैनेजरों को चेतावनी देते हुए इसे हर हाल में बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने इन जिलों से ऋण के लिए नए और संभावित सेक्टरों की पहचान कर रिपोर्ट मांगी है। सीडी रेशियो में वृद्धि जिले में कारोबारी गतिविधियों में तेजी का सूचक होती है। अगर जिले में व्यापार और उद्यम में ग्रोथ हो रही है तो बैंकों से ऋण लेने वालों की संख्या भी स्वभाविक रूप से बढ़ेगी।

विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि 40 फीसदी से कम सीडी अनुपात वाले सभी लीड डेवलपमेंट मैनेजर अपने जिलों में संभावित ग्रोथ पर विचार कर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए योजना बनाएं। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च-25 की तिमाही के दौरान ऋण जमा अनुपात में प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। सीडी रेशियो की समीक्षा के लिए गठित उप समिति ने इस अवधि में बैंकों के एडवांस में खराब वृद्धि और जमा में भारी वृद्धि पर चिंता जताई है। समिति ने बैंकों को सलाह दी है कि वे वित्त वर्ष 25-26 के दौरान अग्रिम व सीडी रेशियो में लगातार वृद्धि करके दिखाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन हजार का धर्मांतरण, अब तक 1000 लोगों की घर वापसी, मिशनरियों के निशाने पर थारू जनजाति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस्राइल-ईरान संघर्ष: इस्राइल,जापान और जर्मनी में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती पर लगी रोक; जुलाई में होनी थी प्रक्रिया


पूर्वांचल में बहराइच और महाराजगंज बेहतर
पूर्वांचल के 27 जिलों में से सिर्फ बहराइच और महाराजगंज का सीडी रेशियो 60 फीसदी है। 12 जिलों का सीडी रेशियो 45 से 60 फीसदी है। शेष 13 जिलों का ऋण जमा अनुपात 45 फीसदी से कम है। इससे साफ है कि इस बेल्ट में कारोबारी गतिविधियां या तो सुस्त हैं या फिर बैंक लोन देने में आनाकानी कर रहे हैं। बुंदेलखंड के 7 जिलों में से सिर्फ ललितपुर और महोबा का सीडी रेशियो 60 फीसदी से ज्यादा है और पांच जिलों का 45 से 60 फीसदी के बीच है। यानी दोनों ही क्षेत्रों में व्यापार की ग्रोथ अनुमान से कम है। 40% से कम सीडी अनुपात वाले जिलों के एलडीएम को दो महीने में जिला स्तरीय उप समिति की बैठक करने और बैठक के एक हफ्ते में रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चालू माह तक इन जिलों को स्थिति बेहतर करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

इन सात जिलों में 40 फीसदी से कम है सीडी रेशियो
 
गाजीपुर 39.85 फीसदी
मऊ   39.13 फीसदी
आजमगढ़ 36.65 फीसदी
प्रतापगढ़ 36.58 फीसदी
अयोध्या 36.22 फीसदी
बलिया  33.44 फीसदी
उन्नाव   32.82 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed