फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Israel-Iran conflict: Recruitment of health workers banned in Israel, Japan and Germany; process was to be don

इस्राइल-ईरान संघर्ष: इस्राइल,जापान और जर्मनी में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती पर लगी रोक; अगले माह थी प्रक्रिया

Wed, 18 Jun 2025 09:53 AM IST
रोहित मिश्र सतीश संगम, अमर उजाला, लखनऊ
सतीश संगम, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Jun 2025 09:53 AM IST
सार

Israel-Iran conflict: इस्राइल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से एनएसडीसी ने फिलहाल सामान्य स्थिति होने तक इन तीन देशों की भर्तियों पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
Israel-Iran conflict: Recruitment of health workers banned in Israel, Japan and Germany; process was to be don
इस्राइल-ईरान संघर्ष - फोटो : PTI

विस्तार

मेडिकल की पढ़ाई किए हों और विदेश में स्वास्थ्य कर्मी के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन कर चुके हैं तो यह खबर आप के लिए जरूरी है। एनएसडीसी (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) ने इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से फिलहाल भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


सेवायोजन विभाग ने जर्मनी, जापान और इस्राइल में 5300 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती के लिए प्रदेश के युवाओं से आवेदन मांगा है और 30 जून तक आखिरी मौका दिया था। इस बीच इस्राइल और ईरान के बीच एक बार फिर बड़े स्तर युद्ध शुरू हो गया है। इस्राइल में पहले से ही कामगार के रूप में सेवा दे रहे भारतीयों का जीवन असमंजस में है। इधर,प्रदेश सरकार अन्य युवाओं को भेजकर किसी तरह की चुनौती नहीं लेना चाहती है। यही वजह है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के आदेश पर एनएसडीसी ने स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


एनएसडीसी के अधिकारियों ने बताया कि इस्राइल में बदलते हालात की वजह से वहां के प्रतिनिधियों ने पहले ही भर्ती प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित करने की बात कही है। अब जर्मनी और जापान के प्रतिनिधियों ने भी चिंता जताई है। विषम हालात में जो जहां हैं वहां सुरक्षित रहने की अपील की है। सरकार ने भी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई से शुरू होनी थी चयन प्रकिया
इस्राइल, जापान और जर्मनी में स्वास्थ्य कर्मियों के भर्ती के लिए 30 जून तक आवेदन जबकि, जुलाई से भर्ती प्रकिया शुरू की जानी थी। एनएसडीसी के आदेश पर सेवायोजन विभाग की ओर से तैयारियां भी की गई थी। इनमें जर्मनी और जापान के लिए भाषा पर विशेष प्रशिक्षण जबकि, इस्राइल जाने वाले युवाओं के लिए अंग्रेजी भाषा पर प्रशिक्षण व कार्यशाला की शुरुआत की जानी थी। इन सभी प्रक्रिया पर फिलहाल अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

पांच हजार से अधिक श्रमिक इस्राइल में दे रहे सेवा

इस्राइल युद्ध के बीच वहां पांच हजार से अधिक भारतीय कामगार सेवा दे रहे हैं। बिगड़ते हालात की वजह से न केवल कामगार बल्कि उनके परिवार के लोग भी चिंतित हैं। इस स्थिति में स्वास्थ्य कर्मी के पद पर भर्ती होने वाले युवा भी नहीं जाना चाहते हैं। सेवायोजन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की चुनौती नहीं लेना चाहते हैं।

श्रमिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
इस्राइल में सेवा दे रहे भारतीय कामगारों के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। टेलीफोन नंबर- +972547820711,+ 9725543278392 पर संपर्क किया जा सकता है। एनएसडीसी के अधिकारियों ने बताया कि तेल अवीव में भारतीय दूतावास इस्राइल में भारतीय समुदाय के संपर्क में है। उनकी देखभाल के लिए जरूरी उपाय कर रहे हैं। इस्राइल में आपात काल घोषित कर दिया है। हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद है। सभी भारतीय नागरिकों को एक बार फिर सतर्क रहने, किसी भी अनावश्यक आवाजाही से सख्ती से बचने और अधिकारियों के प्रोटोकॉल पालन करने की सलाह दी गई है।

विषम हालात में इस्राइल, जापान व जर्मनी भेजना सही नहीं
इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध बढ़ता जा रहा है। युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले से ही इस्राइल में भारतीय श्रमिक सेवा दे रहे हैं। अन्य लोगों को अभी वहां भेजना सही नही हैं। युद्ध पर विराम व सामान्य स्थिति होने पर भर्ती प्रकिया शुरू की जाएगी। - पीके पुंडीर, अपर निदेशक, सेवायोजन विभाग यूपी

 

US: 'अमेरिका को पता है कहां छिपे हैं खामनेई, बिना शर्त आत्मसमर्पण करे ईरान', राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed