{"_id":"68bc3cefdcccdefbcb0d2952","slug":"up-bus-stations-of-these-cities-including-lucknow-ghaziabad-ayodhya-will-be-modernized-investment-of-2700-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या सहित इन शहरों के बस स्टेशन होंगे आधुनिक, पीपीपी मॉडल से आया 2700 करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या सहित इन शहरों के बस स्टेशन होंगे आधुनिक, पीपीपी मॉडल से आया 2700 करोड़ का निवेश
Sat, 06 Sep 2025 07:23 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:23 PM IST
सार
UP Transport Corporation: यूपी के कई शहरों के बस स्टेशन आधुनिक होने जा रहे हैं। लगभग 2,700 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाले ये सभी छह बस अड्डे यात्री सुविधा व वाणिज्यिक गतिविधियों से युक्त होंगे।
विज्ञापन
आधुनिक होंगे यूपी के बस स्टेशन। डेमो इमेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोमतीनगर सहित प्रदेश के छह बस अड्डों को ओमेक्स ग्रुप का वेंचर बीटुगेदर पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक बनाएगा। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमेक्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल की उपस्थिति में चार का शिलान्यास किया।
एमडी मोहित गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेशभर में आधुनिक बस अड्डे बनाए जा रहे हैं। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किए जाने वाले छह बस अड्डों में चार का शिलान्यास किया गया। इनमें लखनऊ में विभूतिखंड बस अड्डा, गाजियाबाद (ओल्ड), प्रयागराज (सिविल लाइंस) और अयोध्या धाम के बस अड्डे शामिल हैं।
इसके अलावा बीटुगेदर अमौसी बस अड्डे व कौशांबी (गाजियाबाद) बस अड्डे का भी विकास करेगा। लगभग 2,700 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाले ये सभी छह बस अड्डे यात्री सुविधा व वाणिज्यिक गतिविधियों से युक्त होंगे। कार्यक्रम में बीटुगेदर के प्रेसिडेंट व बिजनेस हेड सुनील कुमार सोलंकी सहित परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर, प्रमुख सचिव परिवहन अमित गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चार साल में तैयार होगा गोमतीनगर बस अड्डा, मिलेंगी ये सुविधाएं
गोमतीनगर के विभूतिखंड में बस अड्डे का आधुनिकीकरण चार साल में पूरा होगा। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एमडी मोहित गोयल ने बताया कि गोमतीनगर सहित सभी बस अड्डे पर ऑटोमेटेड टिकटिंग, डिजिटल शेड्यूल बोर्ड, एसी लाउंज, एस्केलेटर, लिफ्ट, स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम व चार्जिंग स्टेशन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा रिटेल आउटलेट्स, फूड कोर्ट, बैंक्वेट हॉल, स्टूडियो अपार्टमेंट्स आदि भी रहेंगी।