फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Budget Session: Question Hour begins, CM Yogi can participate in the budget discussion today

UP: बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, निजी स्कूलों की शुल्क प्रतिपूर्ति में वृद्धि का कोई विचार नहीं

Mon, 03 Mar 2025 03:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Mar 2025 03:19 PM IST
सार

UP Budget Session: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष ने विपक्ष के सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
UP Budget Session: Question Hour begins, CM Yogi can participate in the budget discussion today
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा का बजट सत्र जारी है। सोमवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें सत्ता पक्ष के नेताओं ने विपक्ष के उठाए गए सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आरटीई में निजी स्कूलों की शुल्क प्रतिपूर्ति में वृद्धि का सरकार का कोई विचार नहीं है। वहीं, दोपहर 3.15 बजे तक के लिए विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


विधान परिषद की कार्यवाही में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब तक भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, कोई माई का लाल आरक्षण नहीं छीन सकता है। वे सदन में सपा सदस्यों की ओर से निजीकरण के खिलाफ लाए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव पर बोल रहे थे। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का कहना था कि बिजली विभाग के निजीकरण के जरिये सरकार आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन


वहीं, सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि निजीकरण का छिपा एजेंडा आरक्षण खत्म करना है। निजीकरण का ही नतीजा है कि कुंभ के दौरान दिल्ली से प्रयागराज का किराया, दिल्ली से लंदन तक के किराये से महंगा हो गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री को टूटी सीट पर बैठकर सफर करना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष ने लाल बिहारी यादव ने कहा कि सरकारी विभागों के निजीकरण किए जाने से नौकरी की कोई गारंटी नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर केशव ने कहा कि सपा के लिए व्यक्ति और परिवार के बाद पार्टी और देश है, जबकि हमारी विचारधारा में देश सबसे ऊपर है। उसके बाद दल और व्यक्ति का नंबर आता है। सपा सदस्यों को नहीं भूलना चाहिए कि नोएडा में बिजली का निजीकरण मुलायम सिंह यादव की सरकार में हुआ था। केशव ने कहा कि अगर गंगा का जल प्रदूषित होता तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डुबकी कैसे लगाते। प्रदूषण गंगा में नहीं सपा के लोगों के मन में है।


पांच मार्च तक चलेगा सदन
विधानसभा का बजट सत्र पांच मार्च तक चलेगा। पांच मार्च तक विधानसभा और विधान परिषद दोनों चलती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed