{"_id":"627eb607ae804e3a2018bd49","slug":"up-budget-farmers-can-get-free-electricity-for-irrigation-2-38-crore-farmers-will-be-benefitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का बजट : सिंचाई के लिए किसानों को मिल सकती है मुफ्त बिजली की सौगात, 2.38 करोड़ कृषक होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का बजट : सिंचाई के लिए किसानों को मिल सकती है मुफ्त बिजली की सौगात, 2.38 करोड़ कृषक होंगे लाभान्वित
Sat, 14 May 2022 09:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 May 2022 09:58 AM IST
सार
भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र की घोषणा पर अमल की तैयारी। 1845 करोड़ सालाना का आएगा अतिरिक्त भार। किसानों के लिए बिजली मद में सब्सिडी बढ़कर हो जाएगी 10 हजार करोड़।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के आगामी बजट में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की बड़ी सौगात मिल सकती है। यह भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र की पहली घोषणा थी। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी हो रही है। इस पर आने वाले खर्च का आकलन भी कर लिया गया है। आकलन के अनुसार, इससे सरकार पर सालाना 1845 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इससे कुल 2.38 करोड़ किसान परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश सरकार किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए रियायती दरों पर बिजली देती है। यह सब्सिडी 11,500 करोड़ रुपये सालाना रहती है। इसमें से करीब 8 हजार करोड़ रुपये किसानों को रियायती दरों पर बिजली देने में खर्च होते हैं।
विज्ञापन
पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का आकलन है कि सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह से मुफ्त करने पर हर वर्ष 1845 करोड़ रुपये और खर्च करने होंगे। इस अतिरिक्त राशि की भरपाई प्रदेश सरकार को करनी होगी। अगर यह प्रावधान लागू हो जाता है तो सिंचाई के लिए बिजली मद में किसानों को करीब 10 हजार करोड़ रुपये की सालाना सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
संख्या बल के लिहाज से अहम हो सकता है फैसला
- प्रदेश में 2 करोड़ 38 लाख 22 हजार कृषक परिवार हैं
- 2 करोड़ 21 लाख 8 हजार सीमांत एवं लघु किसान परिवार हैं
- 1.91 करोड़ किसान परिवार सीमांत श्रेणी के हैं, जिनके पास एक हेक्टेयर तक जमीन है
- 30 लाख 8 हजार किसान परिवार लघु श्रेणी के हैं, जिनकेपास 2 हेक्टेयर तक जमीन है
- 17 लाख 14 हजार बड़े किसान हैं