फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Budget 2025: Loss of Rs 29 thousand crores, more expenditure on development, completely under control

UP Budget 2025: 29 हजार करोड़ का घाटा, विकास में खर्च ज्यादा, पूरी तरह से नियंत्रण में

Fri, 21 Feb 2025 09:07 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Feb 2025 09:07 AM IST
सार

यूपी में बजट घाटा पूरी तरह नियंत्रण में है और राज्य के विकास का संकेत दे रहा है। राज्य सरकार की कुल प्राप्तियां 7.79 लाख करोड़ रहीं तो कुल खर्च 8.08 लाख करोड़ है।

विज्ञापन
UP Budget 2025: Loss of Rs 29 thousand crores, more expenditure on development, completely under control
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के बजट में शुरु से विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान रहा है। योगी सरकार के हर बजट में इस मद में अलग से प्रावधान किया गया है। समेकित निधि (कंसोलिडेटेड फंड) की प्राप्तियों से कुल खर्च घटाने के बाद 29,493 करोड़ का घाटा अनुमानित है। ये स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है, जो राज्य के विकास का संकेतक है।

विज्ञापन


राज्य सरकार की कुल प्राप्तियां 7.79 लाख करोड़ रहीं तो कुल खर्च 8.08 लाख करोड़ है। अगर राजकोषीय घाटे की बात करें तो ये 91,399 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.97 फीसदी है। नीति आयोग ने राज्यों की राजकोषीय स्थिति पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें प्रदेश को अग्रणी राज्य की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश का राजकोषीय घाटा निर्धारित सीमा के तहत रहा है। राजस्व और प्राथमिक बचत के कारण सकल राज्य घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में प्रदेश के कर्ज में भी कमी दर्ज की गई। खर्च की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। पूंजीगत व्यय कुल व्यय का 14.8 से 19.3 फीसदी के बीच रहा। इस अवधि में यह अनुपात देश के प्रमुख राज्यों के औसत अनुपात से ज्यादा है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि का संकेत सीधा-सीधा विकास से है। सामाजिक क्षेत्र में पूंजीगत व्यय में 27 फीसदी वार्षिक दर से वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्तियां
6.62 लाख करोड़ की राजस्व प्राप्तियां
1.16 लाख करोड़ की पूंजीगत प्राप्तियां
5.5 लाख करोड़ राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व का अंश
इसमें स्वयं का कर राजस्व 2.95 लाख करोड़ रुपये
इसमें केंद्रीय करों में राज्य का अंश 2.55 लाख करोड़

व्यय
8.08 लाख करोड़ रुपये कुल व्यय
5.83 लाख करोड़ राजस्व लेखा व्यय कुल व्यय में
2.25 लाख करोड़ पूंजी लेखा का व्यय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed