फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Budget 2024: Focus on problems of roads, bridges, drinking water in Purvanchal-Bundelkhand, Rs 212 crore fo

UP Budget 2024: पूर्वांचल- बुंदेलखंड में सड़क, पुल, पेयजल की समस्या पर फोकस, पुल निर्माण के लिए 212 करोड़

Mon, 05 Feb 2024 02:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Feb 2024 02:03 PM IST
सार

यूपी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में सड़क, पुल और पेयजल की समस्या पर खासतौर पर फोकस किया गया है। यहां रोजगार के अवसर भी पैदा करने की कोशिश की गई है। 
 

विज्ञापन
UP Budget 2024: Focus on problems of roads, bridges, drinking water in Purvanchal-Bundelkhand, Rs 212 crore fo
UP Budget 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग की अनुसूचित जातियों की विशेष घटक योजना के तहत पूर्वांचल और बुंदेलखंड में सड़क, पुल और पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 1320.74 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इस धनराशि से अवस्थापना सुविधाओं का विकास होगा, जिससे प्रदेश के दोनों क्षेत्रों की तरक्की होगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन


बजट में नई योजनाओं के तहत जलजीवन मिशन की ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं के लिए 360 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। पूर्वांचल क्षेत्र की विशेष योजनाओं के लिए 125 करोड़ रुपये, जबकि बुंदेलखंड की विशेष योजनाओं के लिए 75 करोड़ रुपये दिए गये हैं। वहीं नाबार्ड पोषित प्रदेश के विभिन्न श्रेणी के मार्गों पर सेतुओं के निर्माण के नये कार्यों के लिए 201.50 करोड़ रुपये दिए गये हैं। इसी तरह प्रदेश के प्रमुख एवं अन्य जिला मार्गों के नए कार्यों के लिए 188.43 करोड़ रुपये की एकमुश्त व्यवस्था की गयी है। राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 153.44 करोड़ रुपये दिए गये हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेतुओं के निर्माण के लिए 212 करोड़
- रेलवे के उपगिरामी एवं अधोगामी सेतुओं के निर्माण के लिए 95.44 करोड़
- ग्रामीण सेतुओं के निर्माण के लिए 84.84 करोड़ रुपये की व्यवस्था
- शहरी क्षेत्रों में सेतुओं के निर्माण के लिए 31.81 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed