फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP takes charge as new national convener; party to fight on its own in UP and Punjab under Ishaan's leade

यूपी: नए राष्ट्रीय संयोजक के हाथ में बसपा की कमान, ईशान के नेतृत्व में यूपी-पंजाब में अपने बूते लड़ेगी पार्टी

Wed, 23 Sep 2026 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Sep 2026 07:54 PM IST
सार

Ishaan Anand:बसपा में आकाश आनंद की जगह उनके छोटे भाई ईशान आनंद ने ले ली है। ईशान को बसपा का नया राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
UP: BSP takes charge as new national convener; party to fight on its own in UP and Punjab under Ishaan's leade
बसपा अब ईशान आनंद के हाथों में। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को पार्टी की देशभर के पदाधिकारियों की बैठक में ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने की घोषणा की। वह आकाश आनंद के छोटे भाई हैं। मायावती ने कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के आगामी चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी और केवल दमदार उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा को सत्ता की ‘मास्टर चाबी’ हासिल करने के लक्ष्य में विरोधी दलों की साजिशें बाधा बन रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रिश्ते-नातों और निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर सरकार बनाने के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। परिवारवाद पर उन्होंने कहा कि बसपा इससे हमेशा मुक्त रही है और कांशीराम ने बहुजन समाज को ही अपना परिवार माना था। उनके मुताबिक, भाई-बहन और करीबी परिवार के सदस्य भी बिना किसी लोभ के संगठन में काम कर सकते हैं।

विज्ञापन

गिर रहा भाजपा का ग्राफ

मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा का ग्राफ गिर रहा है और देश-प्रदेश गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, पलायन व भ्रष्टाचार से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच संकीर्ण, सामंती, जातिवादी होने के साथ जेन-जी, जेन अल्फा एवं आमजन विरोधी रवैये वाली है। उन्होंने जीएसटी की नई व्यवस्था और यूपीआई से जुड़ी नई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। आईआईटी मुंबई में दलित छात्र की आत्महत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने जातिवाद पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जीडीपी वृद्धि का लाभ गरीबों तक पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच रहा है।

विज्ञापन

कभी निराश नहीं करूंगा : ईशान

UP: BSP takes charge as new national convener; party to fight on its own in UP and Punjab under Ishaan's leade
ईशान आनंद ने मायावती के पैर छूकर लिया आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद ईशान आनंद ने अपने दो मिनट के संबोधन में भरोसा दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और निराश नहीं करेंगे। बैठक में ईशान, उनके पिता एवं पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार समेत तमाम नेता पदाधिकारियों के साथ अगली पंक्ति में बैठाए गए थे। आमतौर पर बड़े पदाधिकारियों के लिए अलग से बैठने का इंतजाम रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed