फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP's mega rally on October 8th, aiming to break all previous records; state officials gather

यूपी: बसपा की मेगा रैली आठ अक्तूबर को, पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ने की होगी कोशिश; जुटने लगे पदाधिकारी

Sat, 04 Oct 2025 10:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Oct 2025 10:04 PM IST
सार

BSP rally: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के आगामी 9 अक्तूबर को परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैली को भव्य रूप देने की तैयारियां चल रही हैं। 

विज्ञापन
UP: BSP's mega rally on October 8th, aiming to break all previous records; state officials gather
बड़े स्तर पर आयोजित होगी रैली। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के आगामी 9 अक्तूबर को परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। रैली के लिए 8 अक्तूबर से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ने के दृष्टिगत वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को कांशीराम स्थल और रमाबाई अंबेडकर स्थल का मौका मुआयना किया और दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में करीब 10 लाख समर्थकों के आने की संभावना के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का सतीश चंद्र मिश्रा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के साथ मेवालाल गौतम, राम अवतार मित्तल, घनश्याम करवर, मुनकाद अली, नौशाद अली, अखिलेश अंबेडकर, शैलेंद्र गौतम, गिरीश जाटव, जयवीर सिंह गौतम, रमाकांत नीरज समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने रैली में आने वाले लोगों के ठहरने, उनके खाने-पीने का बंदोबस्त समेत रैली स्थल की सुरक्षा इंतजामों को भी परखा और उसमें तमाम सुधार करने को कहा। बता दें कि रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी मौजूद रहेंगे और वह भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा रहे मौजूद
इस दौरान बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के बेटे कपिल मिश्रा भी लंबे समय बाद सक्रिय दिखे। इससे पहले वर्ष 2017 के चुनाव में कपिल को आकाश आनंद के साथ युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद कपिल पार्टी में सक्रिय नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें निरस्त करने का विरोध
वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ता आगामी 8 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक आगरा से लखनऊ आने वाली ट्रेनों के निरस्त होने का विरोध करना शुरू कर दिया है। बता दें कि आगरा मंडल से करीब 1.50 लाख कार्यकर्ताओं के आने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे के अफसरों को इस बाबत सूचना भी दी थी, लेकिन अनुरक्षण कार्य की वजह से ट्रेनों का संचालन रोकने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed