फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Brothers break into sister's boyfriend's house, slit throat with surgical blade, require 25 stitches; coll

UP: बहन के बॉयफ्रेंड के घर घुसे सगे भाई, सर्जिकल ब्लेड से गला रेता, 25 टांके लगे; बेहोश होकर जमीन पर गिरा

Mon, 16 Feb 2026 02:41 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 16 Feb 2026 02:41 PM IST
सार

लखनऊ के पारा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती के दो भाइयों ने युवक के घर घुसकर सर्जिकल ब्लेड से गला रेत दिया। युवक के गले में 25 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर बनी है। 

विज्ञापन
UP: Brothers break into sister's boyfriend's house, slit throat with surgical blade, require 25 stitches; coll
घायल युवक का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पारा के खुशहालगंज में रविवार शाम को दो सगे भाईयों ने बहन के प्रेमी का घर में घुसकर सर्जिकल ब्लेड से गला रेत दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने सगे भाईयों पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन


खुशहालगंज निवासी संतू के मुताबिक उनके बड़े बेटे रमेश की ससुराल काकोरी इलाके के एक गांव में हुई है। छोटा बेटा महेंद्र कनौजिया भी अपने भाई के ससुराल आता जाता था। इसी दौरान करीब एक साल पहले महेंद्र काकोरी क्षेत्र की एक युवती के संपर्क में आया। दोनों की दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन


बाद में दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। संतू का कहना है कि युवती के कहने पर रविवार को महेंद्र उसको लेकर घर लाया था। इसकी भनक युवती के भाईयों शिवम (25) और अनुराग (19) को हो गई। दोनों गुस्से में महेंद्र के घर पहुंचे। इसके बाद महेंद्र को बरामदे में देखते ही उसे जमीन पर पटक दिया और सर्जिकल ब्लेड से गला रेत दिया। शोरगुल सुनकर संतू और रमेश वहां पहुंचे और किसी तरह दोनों आरोपियों के हाथ से सर्जिकल ब्लेड छीनकर अलग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार किया था गर्दन पर हमला

परिजनों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं, महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। महेंद्र के गले पर दो बार ब्लेड से हमले के निशान मिले हैं। संतू की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को वहां से जेल भेज दिया।

शिवम ने खरीदी थी सर्जिकल ब्लेड, दहशत में परिवार

पूछताछ में सामने आया है कि शिवम ओटी टेक्निशियन की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी ने बताया कि उसी ने मेडिकल स्टोर से ब्लेड खरीदा था। वहीं, अनुराग इंटर का छात्र है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान भी धमकी दी।



आरोपियों ने कहा कि इस बार तो बच गया, लेकिन जेल से छूटकर आने के बाद उसे नहीं छाेड़ेंगे। बेटे की नाजुक हालत और आरोपियों की खुली धमकियों से परिवार दहशत में है। परिजनों को डर है कि आरोपी छूटने के बाद कहीं हमला न कर दें। महेंद्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। परिजन भी परेशान हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed