Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plant the seed in a pot, and a mountain yam will grow on the vine.

Lucknow News: गमले में बीज दबाइए, बेल पर उग आएगा पहाड़ी आलू

Sat, 14 Nov 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Plant the seed in a pot, and a mountain yam will grow on the vine.
पहाड़ी आलू। 
लखनऊ। गमले या जमीन में बीज दबाइए और कुछ समय बाद बेल पर आलू उगता देखिए। सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन उत्तराखंड में उगने वाली गेठी की खासियत यही है। जमीन के अंदर उगने वाले सामान्य आलू से अलग यह पहाड़ी आलू बेल पर पैदा होता है। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में यह अनोखा आलू लोगों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड से आए जीवन सिंह ने 14 दिवसीय महोत्सव में पहाड़ी आलू और विशेष खाद्य सामग्री का स्टॉल लगाया है। जीवन सिंह ने बताया कि गेठी का बीज गमले या जमीन में लगाने पर पहले बेल निकलती है और इसी बेल पर आलू उगता है। इसकी खेती जून-जुलाई में की जाती है और फसल तैयार होने में तीन से चार महीने लगते हैं। इसकी एक खासियत यह भी है कि गेठी का बीज सड़ता नहीं है।
विज्ञापन

गेठी की सब्जी बनाई जाती है। इसे उबालकर सलाद के रूप में भी खाया जाता है। जीवन सिंह के अनुसार, इसमें सामान्य आलू की तुलना में फाइबर और जटिल कार्बोहाइड्रेट अधिक होते हैं। इसी वजह से लोग इसका पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमत 120 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभूतियों को मिला सम्मान

उत्तराखंड महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और पार्षद प्रमोद राजन उपस्थित रहे। इस दौरान कौश्तुभानन्द चंदौला को शैलेश मटियानी स्मृति सम्मान, सुरेंद्र राजेश्वरी को चंद्र सिंह राही स्मृति सम्मान और राजेंद्र सिंह कनवाल को हरि दत्त पांडे स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत और महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। महोत्सव में एकल गायन प्रतियोगिता, छोलिया नृत्य, झोड़ा नृत्य, महिला झोड़ा प्रतियोगिता, नाचेगा भारत सीजन-3 और वॉयस ऑफ लखनऊ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

पहाड़ी आलू। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed