{"_id":"5bfe3ee708edcd181557e9b3737ae3e5","slug":"up-boy-died-in-jat-riots-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलनः गोली लगने से यूपी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलनः गोली लगने से यूपी के युवक की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 25 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
देश में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन में यूपी का एक युवक भी शिकार हो गया है। यूपी में अमेठी जिले के गौरीगंज में गौरीपुर निवासी राधेश्याम मिश्र का 24 वर्षीय पुत्र आनंद मिश्र दिल्ली में रहता था।
विज्ञापन
21 फरवरी को वह अपने चचेरे भाई से मिलने गुड़गांव के लिए निकला था। रात करीब 9.30 बजे गुड़गांव के नहरपुर के पास बस पर हुए पथराव और फायरिंग में गोली लगने से आनंद मिश्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
बुधवार को घरवालों को इसकी सूचना मिलने पर दिल्ली में रह रहा उसका भाई गुड़गांव पहुंचा और शव की पहचान की। यह खबर मिलते ही गौरीपुर गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन