फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bounty criminal Sanjeev, prime accused in builder Sandeep Singh murder case, killed in police encounter

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश संजीव ढेर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Sat, 27 Jun 2026 07:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jun 2026 07:30 AM IST
सार

Police encounter: यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश और शूटर संजय ऊर्फ संजीव को ढेर कर दिया। उसका पूर्वांचल के कई जिलों में आतंक था। 

विज्ञापन
UP: Bounty criminal Sanjeev, prime accused in builder Sandeep Singh murder case, killed in police encounter
संजीव का लखनऊ में हुआ एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी और कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव पुलिस की गोली लगने से मारा गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जून 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस और शातिर अपराधी संजय उर्फ संजीव के बीच आमना-सामना हो गया। खुद को घिरा देख अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली संजय उर्फ संजीव को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था संजीव
मारा गया अपराधी संजय उर्फ संजीव (पुत्र हरीराम), मूल रूप से अम्बेडकरनगर जनपद के थाना अहिरौली अंतर्गत ग्राम चक कोदार का निवासी था। वह बीते 27 मई 2026 को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और तभी से पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में फैला था आतंक, खान मुबारक गैंग से थे संबंध
संजय उर्फ संजीव एक आदतन और जघन्य अपराधी था। उसने अम्बेडकरनगर के कुख्यात बदमाश दिलीप वर्मा और कुख्यात खान मुबारक गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर हत्या और रंगदारी जैसी कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अम्बेडकरनगर के अलावा बस्ती और अयोध्या जनपद में भी उसने हत्या के कई जघन्य अपराध किए थे, जिसके चलते वह क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed