फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Body of a woman living with her lover found in a hut in Lucknow; she had separated from her husband four m

UP: लखनऊ में प्रेमी के साथ रह रही महिला का शव झोपड़ी में मिला, चार महीने पहले पति से अलग हुई थी

Sat, 25 Apr 2026 05:06 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 25 Apr 2026 05:06 PM IST
सार

ठाकुरगंज के लालाबाग इलाके में प्रेमी के साथ रह रही महिला का शव झोपड़ी में संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने प्रेमी पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
UP Body of a woman living with her lover found in a hut in Lucknow; she had separated from her husband four m
नीलम सक्सेना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ठाकुरगंज के रिंग रोड स्थित लालाबाग इलाके में शुक्रवार देर रात हरदोई के अतरौली के गौर गांव निवासी नीलम सक्सेना (42) का शव संदिग्ध हालात में खाली प्लॉट में बनी झोपड़ी में पड़ा मिला। भाई ने नीलम के प्रेमी संजय गौतम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


नीलम के भाई ठाकुरगंज के मिश्री बगिया निवासी नरेश के अनुसार चार माह पहले नीलम का पति संजय सक्सेना से अलगाव हो गया था। उनकी तीन बेटियां हरदोई के अतरौली हयातगंज स्थित ननिहाल में रह रही हैं। 
विज्ञापन


नीलम कुछ समय से हरदोई के अतरौली कौड़िया निवासी प्रेमी संजय गौतम और आठ साल की बेटी निधि के साथ लिवइन में रहकर मजदूरी करती थी। शुक्रवार देर रात नीलम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार भोर में उनको खबर मिली कि नीलम की मौत हो गई है। खबर पाकर नीलम के भाई व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। भाई का कहना है कि बहन का शव नीला पड़ चुका था। उन्होंने बहन की हत्या की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी भाग निकला

हत्या की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी संजय गौतम वहां से भाग निकला। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। भाई ने प्रेमी संजय गौतम पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

बेटी का आरोप गला दबाया था

नीलम की आठ साल की बेटी निधि के मुताबिक शुक्रवार रात में मां खाना खाकर सो गई थी। इसी बीच रात में संजय गौतम ने मां का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। संजय गौतम दवा लाने का बहाना कर भाग निकला। इसके बाद उसे भी नींद आ गई। शनिवार भोर जब वह जागी तो देखा कि मां की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed