फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board set education qualification for teachers

यूपी बोर्ड के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तय की योग्यता

Fri, 18 Sep 2015 09:14 AM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
up board set education qualification for teachers

राज्य सरकार ने यूपी बोर्ड के इंटर कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए शैक्षिक योग्यता तय कर दी है। व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत पंडित सुंदर लाल शर्मा व्यावसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल से तैयार चार ट्रेड्स आटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल व आईटी, आईटीईएस पढ़ाने के लिए शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इंटर कॉलेजों में अब इसी शैक्षिक योग्यता के आधार पर व्यावसायिक शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। यूपी में अभी तक इन चारों ट्रेडों में शिक्षक रखने के लिए शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले राजकीय इंटर कॉलेजों में केंद्र सरकार के सहयोग से व्यावसायिक शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। पहले चरण में 100 राजकीय इंटर कॉलेजों में नए ट्रेड के आधार पर व्यावसायिक शिक्षा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही संविदा के आधार पर शिक्षकों की भर्तियां शुरू होनी है। शासन ने इससे पहले शैक्षिक योग्यता निर्धारित करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को निर्देश भेज दिया है। उनसे कहा गया है कि इसके आधार पर ही ट्रेडवार व्यावसायिक शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।

अलग-अलग विषयों के लिए ये हैं योग्यता

up board set education qualification for teachers

आईटी, आईटीईएस : कक्षा 9 से इंटर तक व्यावसायिक शिक्षकों को रखा जाएगा। इसके लिए बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी आईटी या कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग या आईटी, आईटीईएस स्तर में तीन वर्षीय डिप्लोमा वाले पात्र होंगे। इसके लिए 18 से 37 वर्ष की आयु सीमा वाले पात्र होंगे तथा सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ऑटोमोबाइल :
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा व दो वर्षों का अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में चार वर्षीय स्नातक उपाधि एवं एक वर्ष का अनुभव। ऑटोमोबाइल तकनीकी में डिप्लोमा न मिलने पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर विचार किया जाएगा। इसके लिए भी 18 से 37 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।

सिक्योरिटी : किसी भी वर्ग में स्नातक। इसके साथ सुरक्षा में एक वर्ष के अनुभव के साथ सुरक्षा में डिप्लोमा या डायरेक्टर जनरल री-सेटेलमेंट द्वारा संचालित सहायक सुरक्षा अधिकारी के लिए प्रमाणित कोर्स या सिक्योरिटी नॉलेज एंड स्किल डवपलमेंट काउंसिल से संचालित प्रशिक्षण कोर्स और सुरक्षा में दो वर्ष का कार्य अनुभव। पूर्व कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए आयु सीमा भी अन्य ट्रेडों के बराबर होगी।

रिटेल :
कम से कम 50 प्रतिशत अंक और एक वर्ष के अनुभव के साथ मार्केटिंग में रिटेल मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा में स्नातक या डिप्लोमा, रिटेल मैनेजमेंट में एमबीए और पीजी डिप्लोमा वाले पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed