फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board: Schools will open from one, but classes are not scheduled

यूपी बोर्ड : एक से स्कूल तो खुलेंगे, पर कक्षाएं चलना तय नहीं

Sat, 20 Jun 2020 11:32 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Jun 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
UP board: Schools will open from one, but classes are not scheduled
school - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड के स्कूल एक जुलाई से खोलने की तैयारी है। हालांकि, कक्षाएं लगेंगी यह अभी तय नहीं है। इस बीच डीआईओएस ने सुझाव दिया है कि एक जुलाई से स्कूल खुलें, लेकिन बच्चों को न बुलाया जाए। शिक्षक स्कूल आएं और अपनी कक्षाओं की रिकॉर्डिंग कर विद्यार्थियों को भेजें। स्कूल खोलने और कक्षा चलाने को लेकर शासन की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई थी। 
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव ने प्रदेश के सभी अधिकारियों के साथ वीसी में स्कूल खोलने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कक्षा में पढ़ाए अध्याय को रिकॉर्ड कर छात्र और अभिभावकों के मोबाइल पर भेजा जाएगा। स्वयं प्रभा चैनल पर भी पढ़ाई जारी रहेगी। जिन छात्रों के पास फोन नहीं है, उनका पियर ग्रुप बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


जिनके पास मोबाइल है वे उनसे साझा करेंगे। इसकी निगरानी भी होगी। हर सप्ताह रिपोर्ट बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनिट टेस्ट भी ऑनलाइन होगा। शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रश्न पूछेंगे। जवाब देने के लिए दो घंटे तक का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed