फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Result: Sitapur stars dominate in 10th, Prachi Nigam tops with 591 marks

यूपी बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में छाए सीतापुर के सितारे, प्राची निगम ने किया टॉप, नव्या-स्वाती तीसरे स्थान पर

Sat, 20 Apr 2024 03:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Apr 2024 03:33 PM IST
सार

UP Board Result:यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शनिवार को दोपहर दो बजे घोषित हो गए। सीतापुर जिले के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 591 अंकों के साथ प्राची निगम ने प्रदेश में टॉप किया। 

विज्ञापन
UP Board Result: Sitapur stars dominate in 10th, Prachi Nigam tops with 591 marks
टॉपर प्राची को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। 10वीं के परिणाम में लखनऊ मंडल के सीतापुर के सितारों की चमक पूरे प्रदेश में बिखरी है। यहां की प्राची निगम ने 591 अंकों के साथ प्रदेश टॉप किया है। तीसरे स्थान पर नव्या सिंह व स्वाती सिंह रहीं। दोनों के 98 फीसदी अंक रहे। जिले की मेधावियों ने टॉप टेन में जगह बनाकर पूरे प्रदेश में मान बढ़ाया है। चौथे स्थान पर वैष्णवी रही। पांचवें स्थान पर अंशिका वर्मा व सोनम पाठक। 
विज्ञापन


पूरे प्रदेश के छठें स्थान की बात करें तो वर्तिका सोनी व मानसी पोरवाल ने स्थान बनाया है। दोनों ने 97.50 फीसदी अंक हासिल किया है। सातवें स्थान पर अंशी मौर्या, कुलशुम जहां व गौरी सिंह रहीं। इन्हें समान रूप से 97.33 फीसदी अंक मिले हैं। प्रदेश की टॉप टेन सूची में आठवें स्थान पर जिले के पांच मेधावी शामिल हैं। नौवें स्थान पर तीन मेधावी हैं। 10वें स्थान पर भी जिले के पांच मेधावी हैं।
विज्ञापन

 

अन्य स्थानों पर सीतापुर ने जमाया कब्जा

हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप टेन सूची में सीतापुर का जलवा दिया। केवल दूसरे स्थान को छोडकऱ अन्य एक से 10वें स्थान तक सीतापुर के विद्यार्थियों ने अपना कब्जा जमाया है। प्रार्ची निगम 591 अंकों के साथ प्रदेश में टॉपर बनी। नव्या सिंह 98 फीसद के तीसरे स्थान पर रही। वैष्णवी 97.83 फीसद के साथ चौथे नंबर पर रही। अंशिका वर्मा व सोनम पाठक 586 के साथ पांचवे नंबर पर रही। वर्तिका सोनी व मांशी पोरवाल 585 के साथ छठे नंबर, अंशी मौर्या, कुलसुमा जहां व गौरी सिंह 584 के साथ सातवें नंबर पर रही। अग्रमय मौर्या, लकी राज, रिया वर्मा, हर्षित वर्मा, संजय, शिखा वर्मा 583 अंकों के साथ आठवें नंबर पर रही। 582 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हेमंत वर्मा, मंजू वर्मा, गोल्डी वर्मा रहे। 10वें नंबर पर अर्पणा गुप्ता, अभिषेक कुमार, लवलेश कुमार, सगुन पटेल, नंदनी कुमारी ने 581 अंक अर्जित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed