{"_id":"6623ad775c83652cb6048d07","slug":"up-board-result-2024-nine-students-of-raebareli-get-rank-on-state-lavel-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: रायबरेली के नौ मेधावियों ने राज्य स्तर पर बनाई धाक, आठवीं रैंक पर तीन विद्यार्थी रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: रायबरेली के नौ मेधावियों ने राज्य स्तर पर बनाई धाक, आठवीं रैंक पर तीन विद्यार्थी रहे
Sat, 20 Apr 2024 05:26 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:26 PM IST
सार
रायबरेली जिले के नौ मेधावियों ने राज्यस्तर पर धाक जमाई है। हाईस्कूल के तीन व इंटरमीडिएट के छह मेधावियों ने टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करने वाली कशिश यादव ढोल बजाकर खुशी जताती और साथ में अन्य छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के नौ मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर धाक बनाई है। यूपी मेरिट में हाईस्कूल के तीन मेधावियों जया शुक्ला ने सातवीं, दीपेंद्र कुमार ने आठवीं और सोनम यादव ने नौवीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
वहीं, इंटरमीडिएट में कशिश यादव ने तीसरी, सर्वेश मौर्य, वैष्णवी तिवारी व स्नेहा गौतम ने आठवीं, पलक यादव ने नौवीं और अमन कुशवाहा ने 10वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
जिला स्तर पर वरीयता सूची में इंटर के 23 और हाईस्कूल में 19 मेधावी आए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले के 70,793 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे, जिनमें से 3670 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन