फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board result 2016.

यूपी बोर्ड में बेटियों का कमाल: हाईस्कूल और इंटर के टॉप 5 में सिर्फ लड़कियां

Sun, 15 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद/लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद/लखनऊ Updated Sun, 15 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
UP Board result 2016.
जश्न मनातीं टॉपर्स - फोटो : amar ujala

बेटियों ने तो कमाल ही कर दिया। रविवार को आए यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ही परीक्षाओं के टॉप फाइव में अपना नाम लिख दिया। कोई भी लड़का शीर्ष पांच में जगह नहीं बना सका।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट में पहले तीन स्थान पर तो बाराबंकी की एक ही स्कूल की बेटियां ही छाई रहीं। यहां के महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की साक्षी वर्मा 98.20 फीसदी अंक लेकर टॉपर बनीं तो इसी स्कूल की प्रतिमा सिंह और सोनाली वर्मा 98 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। यहीं की प्रेरणा वर्मा 97.8 फीसदी अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं।
विज्ञापन


वहीं, हाईस्कूल टॉपर में रायबरेली की लड़कियां ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। यहां के विबग्योर पब्लिक स्टडी सेंटर की सौम्या पटेल 98.67 फीसदी अंक लेकर टॉपर बनीं तो यहीं की चचेरी बहनें इकरा और उमरा महमूद 98.17 फीसदी के साथ संयुक्त रूप से सेकंड टॉपर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौम्या के पिता किसान हैं तो इकरा व उमरा के पिता किराना की दुकान चलाते हैं। अंबेडकरनगर के सूर्य नारायण सिंह उत्तर माध्यमिक स्कूल की गरिमा तीसरे स्थान पर रहीं।

ये रहीं इंटरमीडिएट की टॉपर

UP Board result 2016.

1. साक्षी वर्मा 98.20 फीसदी
अंक : 491/500
महारानी लक्ष्मीबाई मेमो. इंटर कॉलेज, बाराबंकी
लक्ष्य : प्रोफेसर बनना।

2. प्रतिमा सिंह 98 फीसदी
अंक : 490/500
महारानी लक्ष्मीबाई मेमो. इंटर कॉलेज, बाराबंकी
लक्ष्य : प्रशासनिक अफसर बनना।

2. सोनाली वर्मा 98 फीसदी
अंक : 490/500
महारानी लक्ष्मीबाई मेमो. इंटर कॉलेज, बाराबंकी
लक्ष्य : प्रशासनिक अफसर बनना।

3. प्रेरणा वर्मा 97.8 फीसदी
अंक : 489/500
महारानी लक्ष्मीबाई मेमो. इंटर कॉलेज, बाराबंकी
लक्ष्य : प्रशासनिक अफसर बननना
(कन्नौज की दिव्यांशी भी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं)

हाईस्कूल-2014 में भी थीं शीर्ष पर
इंटर की टॉपर साक्षी को हाईस्कूल में 96.83 फीसदी अंक मिले थे और उनकी चौथी रैंक थी। वहीं, थर्ड टॉपर प्रेरणा ने 98 फीसदी अंक के साथ हाईस्कूल में टॉप किया था। जबकि सेकंड टॉपर प्रतिमा 96.5 फीसदी के साथ 7वें स्थान पर रही थीं।

हाईस्कूल टॉपर में ये रहीं अव्वल

UP Board result 2016.
टॉपर सौम्या सौम्या (बीच में), सेकेंड टॉपर इकरा (बायें) व थर्ड टॉपर उमरा - फोटो : amar ujala

1. सौम्या पटेल 98.67 फीसदी
अंक : 592/600
विबग्योर पब्लिक स्टडी इंटर कॉलेज, रायबरेली
लक्ष्य : आईएएस अफसर बनना।
(किसान राजेश चंद्र की बेटी है। आर्थिक तंगी के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। वह कहती हैं कि मेहनत व लगन के आगे सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।)

2. इकरा 98.17 फीसदी
अंक : 589/600
विबग्योर पब्लिक स्टडी इंटर कॉलेज, रायबरेली
लक्ष्य : पुलिस अफसर बनना।

2. उमरा महमूद 98.17 फीसदी
अंक : 589/600
विबग्योर पब्लिक स्टडी इंटर कॉलेज, रायबरेली
लक्ष्य : डॉक्टर बनना।

3. गरिमा 97.83 फीसदी
अंक : 587/600
सूर्य नारायण सिंह उत्तर माध्यमिक स्कूल, अंबेडकरनगर
(कानपुर की निशा साहू व बस्ती की दिशा केसरवानी भी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं)

ऐसा रहा इंटर व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम

UP Board result 2016.

इंटरमीडिएट
87.99 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए
92.48 फीसदी छात्राएं, 84.35 फीसदी छात्र सफल
18.16 फीसदी परीक्षार्थी ससम्मान पास हुए
44 जिलों का रिजल्ट 90 फीसदी से अधिक रहा

हाईस्कूल
87.66 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए
91.11 फीसदी छात्राएं, 84.82 फीसदी छात्र सफल
0000 फीसदी परीक्षार्थी ससम्मान पास हुए
25 जिलों का रिजल्ट 90 फीसदी से अधिक रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed