फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Result: 14 promising students from Gonda made it to the toppers, this district was once infamous for

यूपी बोर्ड रिजल्ट: गोंडा के 14 होनहारों ने टॉपर्स में बनाई जगह, कभी नकल के लिए कुख्यात रहा है यह जिला

Sat, 20 Apr 2024 05:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Apr 2024 05:28 PM IST
सार

UP Board Result: कभी नकल के लिए कुख्यात रहा गोंडा जिला इस बार परीक्षाओं में अच्छा परिणाम देने में सफल रहा। जिले के कई बच्चों ने टॉप सूची में जगह बनाई। 

विज्ञापन
UP Board Result: 14 promising students from Gonda made it to the toppers, this district was once infamous for
हाईस्कूल की प्रदेश मेरिट में 6वीं रैंक हासिल करने पर प्रज्ञा को शिक्षकों ने मिठाई खिलाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी नकल की मंडी के लिए कुख्यात रह चुका गोंडा जनपद उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में जिले के 14 होनहारों ने जगह बनाई है। इनमें हाईस्कूल के रिजल्ट में छठवें, नौवें और दसवें स्थान पर काबिज होने के साथ-साथ जिले में भी टॉप-3 आकर नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट के मेधासूची में 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं रैंक पर कब्जा जमाकर होनहारों ने अच्छे संकेत दिये हैं। हाईस्कूल में प्रज्ञा श्रीवास्तव जबकि इंटर में सना खातून ने जिला टॉप किया है। 

विज्ञापन


 दोपहर दो बजे यूपी बोर्ड के परिणाम का ऐलान होने के साथ जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर मालवीयनगर की प्रज्ञा श्रीवास्तव ने 97.5 प्रतिशत अंकों के साथ यूपी टॉप की 6वीं रैंक हासिल की है। प्रज्ञा ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया है। जबकि 97 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए प्रिंस कुमार ने प्रदेश की मेरिट में नौवां स्थान बनाया है। छपिया विकासखंड में बखरौली स्थित रामलखन शुक्ला स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस ने जिले में दूसरा स्थान बनाया है। 
विज्ञापन


डीबीएमएचएस गर्ल्स स्कूल करनैलगंज की इस्मीत कौर ने यूपी टॉपर्स की दसवीं रैंक में जगह बनाई है। 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ इस्मीत को जिले में तीसरा स्थान मिला है। इंटरमीडिएट के कुल 11 विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में खुद को सूचीबद्ध किया है। सातवीं रैंक हासिल करने वाले तीन होनहारों ने संयुक्त रूप से जिले में टॉप भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सना खातून, शिवाकांत पांडेय और बुशरा जबी को एक साथ 96.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। सना बिनोहनी अर्जुनपुर के सरदार पटेल इंटर कॉलेज, शिवाकांत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक और बुशरा इंद्रकुंवरि स्मारक इंटर कॉलेज रामतीर्थनगर की छात्रा हैं। यूपी टॉपर्स लिस्ट में संयुक्त रूप से आठवीं जगह बनाने वाले भी तीन होनहार हैं।

96.4 फीसदी अंकों के साथ तीनों ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इनमें एसजीएवी इंटर कॉलेज खरगूपुर की स्मृति शुक्ला, श्रीचित्रगुप्त इंटर कॉलेज करनैलगंज की अनुकृति श्रीवास्तव, पदुमनाथ शुक्ला इंटर कॉलेज दुल्लापुर बनकट की शशि वर्मा हैं। मेधा सूची में नौवीं रैंक पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक के शिवदर्शन तिवारी को 96.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। शिवदर्शन का जिले में तीसरा स्थान है। 


इसके अतिरिक्त दसवें स्थान पर संयुक्त रूप से चार होनहारों ने यूपी की मेरिट में नाम जोड़ा है। केएल इंटर कॉलेज करनैलगंज के अजीत कुमार, माडर्न सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज गोंडा के मानस पांडेय, पंडित अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी स्मारक इंटर कॉलेज पिरवरतारा के प्रमोद मौर्या और ज्ञानदीप एकेडमी सकदरपुर बभनान की सुमन यादव को 96 फीसदी अंक मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed