फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board practical exam starts from 21st january, students asked question on helpline

Lucknow News: यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से, परीक्षार्थियों ने हेल्पलाइन पर पूछे प्रैक्टिकल से जुड़े सवाल

Sat, 21 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
up board practical exam starts from 21st january, students asked question on helpline
लखनऊ। हैलो सर! मैं लखनऊ से बोल रहा हूं...। प्रैक्टिकल की उत्तर पुस्तिका में कितने प्रयोग लिखने होंगे। वायवा की तैयारी के कुछ टिप्स दे दीजिए। ये भी बताएं कि अच्छे नंबर कैसे लाएं...। कुछ इसी तरह के प्रश्न शुक्रवार को प्रदेश भर के परीक्षार्थियों ने प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन पर फोन कर विशेषज्ञों से पूछे। संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल के कार्यालय में यह हेल्पलाइन दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक क्रियाशील रही।
विज्ञापन

हेल्पलाइन प्रभारी व मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन के नंबर पर सुबह से ही कॉल आने लगी थी। उस समय उन्होंने रसायन विज्ञान संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए। दोपहर 2 बजे अन्य विशेषज्ञों की उपस्थिति में संयुक्त निदेशक सुरेंद्र तिवारी ने हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। इसके बाद इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के 88 परीक्षार्थियों ने कॉल कर प्रैक्टिकल संबंधी सवाल पूछे।
विज्ञापन

कुल 88 बच्चों ने पूछे सवाल
हेल्पलाइन के विशेषज्ञ पैनल में भौतिक विज्ञान के डॉ. अरविंद वर्मा व जीव विज्ञान की डॉ. रेशमा सिंह ने परीक्षार्थियों की शंका का समाधान किया। हेल्पलाइन पर लखनऊ के अलावा गोंडा से सारिका सिंह, बलिया से अजय कुमार, चित्रकूट से अमित सिंह, देवरिया से सचिन राम, बाराबंकी से भूपेंद्र सिंह, सीतापुर से शिवम वर्मा सहित कुल 88 परीक्षार्थियों के कॉल कर सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सवालों पर आधारित विशेषज्ञों के जवाब
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रसायन विज्ञान में निर्धारित समय में तीन प्रयोग करने होते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी प्रयोगशाला में अभिकर्मक व ज्वलनशील पदार्थ का सावधानी से प्रयोग करें। मोलरता, मोललता, मात्रक व सूत्र याद रखें। अम्लीय व क्षारीय मूलकों में विभेद व वर्ग चिह्नित कर लें। प्रयोगशाला में उपलब्ध कार्बनिक यौगिकों की पहचान कर उनके क्रियात्मक समूह का परीक्षण पढ़ लें। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि इसमें खंड क और ख में 5 व 6 प्रयोग होते हैं। दोनों खंडों से एक-एक प्रयोग करना होता है। प्रयोगात्मक रिकॉर्ड में उचित संख्या में प्रयोग लिखे होने चाहिए। ग्राफ स्पष्ट बनाएं। परिणाम संग मात्रक अवश्य लिखें। जीव विज्ञान की प्रवक्ता डॉ. रेशमा सिंह ने बताया कि स्लाइड निर्माण के 5 अंक, स्पॉटिंग के 6 अंक, सत्रीय कार्य और मौखिकी के 4 अंक होते हैं। परीक्षार्थी स्लाइड पर नाम व अनुक्रमांक स्लिप अवश्य लगाएं। प्रयोग के सभी चरण क्रम में लिखें, चित्र अवश्य बनाएं। स्पॉट का वर्णन करते वक्त समय का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed