{"_id":"6134ee5f8ebc3ea6a95300ae","slug":"up-board-marks-improvement-exam-will-be-organised-at-four-centres-lucknow-news-lko5942011101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों पर आयोजित होगी अंक सुधार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों पर आयोजित होगी अंक सुधार परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल में बिना परीक्षा प्रोन्नत किये गए परीक्षार्थियों में शामिल उन छात्र-छात्राओं की अंक सुधार बोर्ड परीक्षा 16 सितंबर से छह अक्टूबर तक होगी। जिले में हाईस्कूल के 149 व इंटरमीडिएट के 408 परीक्षार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है। अंक सुधार परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित होगी।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में शासन ने संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी बोर्डों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी। परीक्षा स्थगित करने के बाद अर्धवार्षिक व प्री-बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को उत्तीर्ण करते हुए परीक्षा परिणाम 30 जुलाई को घोषित किया गया था।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों में प्राप्त अंक को लेकर असंतोष फैल गया। मेधावियों की असंतुष्टि को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने अंक सुधार परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाते हुए आवेदन मांगा था।
विज्ञापन
परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि आवेदन की समयावधि में अमेठी तहसील के 39 बालक व 12 बालिका ने हाईस्कूल तो 48 बालक व 54 बालिकाओं ने इंटरमीडिएट की तो गौरीगंज तहसील में 17 बालक व 15 बालिका हाईस्कूल और 74 बालक व 49 बालिका ने इंटरमीडिएट में अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का आवेदन किया।
इसी तरह तिलोई में हाईस्कूल में 15 बालक व सात बालिका तो इंटर में 65 बालक व 15 बालिक तथा मुसाफिरखाना में हाईस्कूल में 24 बालक व 20 बालिका तो इंटर में 68 बालक व 35 बालिका ने आवेदन किया है।
आवेदन मिलने के बाद सचिव के निर्देश पर आगामी 16 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली अंक सुधार परीक्षा के लिए डीआईओएस जय करन लाल वर्मा ने जीजीआईसी गौरीगंज, अमेठी व मुसाफिरखाना तथा जीआईसी राजा फत्तेपुर को परीक्षा केंद्र निर्धारित करते हुए परीक्षा आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। डीआईओएस ने बताया कि सचिव की ओर से जारी परीक्षा समय सारिणी के अनुसार निर्धारित केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।