फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board marks improvement exam from Saturday: 79,286 candidates registered, 590 exam centers set up

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा कल से : 79,286 परीक्षार्थी पंजीकृत, 590 परीक्षा केंद्र बनाए गए

Fri, 17 Sep 2021 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Sep 2021 08:43 PM IST
सार

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अंक सुधार परीक्षा में नकल रोकने के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
UP Board marks improvement exam from Saturday: 79,286 candidates registered, 590 exam centers set up
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। हाई स्कूल की परीक्षा 12 और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवस में 6 अक्तूबर को संपन्न होगी। अंक सुधार परीक्षा के लिए 79,286 परीक्षार्थी पंजीकृत है। र्हाईस्कूल में 24,667 छात्रों एवं 13,264 छात्राओं सहित कुल कुल 37,931 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए है। इंटरमीडिएट में 27,949 छात्रों एवं 13,406 छात्राओं सहित कुल 41,355  परीक्षार्थी पंजीकृत हुए है। प्रदेश सरकार ने परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने और परीक्षा को नकल विहीन कराने के पुख्ता इंतजाम किए है। 

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा के लिए  प्रदेश के कुल 590 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 213 राजकीय विद्यालयों, 373 सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं 04 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए करीब 8,302 सीसीटीवी एवं 4,151 वायस रिकार्डर का उपयोग किया जाएगा। परीक्षा में नकल रोकने के लिए अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ तैनात की जाएगी। सभी जिलों में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की दूरी में धारा 144 लागू की गई है। उन्होंने बताया कि गोंडा में दो परीक्षा केंद्र संवेदनशील है। जौनपुर में सर्वाधिक 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सीतापुर में सर्वाधिक 3,797 परीक्षार्थी और महोबा में सबसे कम 152 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए है।
विज्ञापन


परीक्षा में नकल रोकने के हर संभव इंतजाम किए जाएं : अवस्थी
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अंक सुधार परीक्षा में नकल रोकने के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए है। अवस्थी ने शुक्रवार को योजना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल का हर हाल में पालन कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed