फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BOARD

यूपी बोर्ड के स्कूल आज से कर सकेंगे छात्रों के नाम में सुधार

Mon, 14 Jun 2021 07:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
UP BOARD
लखनऊ। यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूल वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों के नामों में मंगलवार से सुधार कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट 15 जून से 17 जून तक क्रियाशील रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने सभी स्कूलों को छात्रों के नामों को चेक कर उनमें सुधार करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बोर्ड स्कूलों को सुधार का अवसर नहीं देगा। डीआईओएस ने बताया कि इन तीन दिनों में स्कूलों के प्रधानाचार्यों को ऑनलाइन अपलोड छात्रों का विवरण विद्यालय के मूल अभिलेखों से मिलान करना होगा। अगर उनके नाम, माता-पिता का नाम अंग्रेजी और हिंदी में अपलोड नामों की वर्तनी में किसी प्रकार की गलती हो तो उसमें ऑनलाइन सुधार करना होगा। डीआईओएस ने बताया कि नामों में पूर्ण रूप से बदलाव नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि गत वर्ष से छात्रों के अंकपत्र व सर्टिफिकेट में उनके व माता-पिता के नाम अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा जिन हाईस्कूल के छात्रों के उत्तीर्ण परीक्षा वर्ष और अनुक्रमांक अपलोड कराए गए थे उनकी भी विद्यालय के अभिलेखानुसार मूल अंकपत्र से जांच करने के निर्देश दिए हैं। यदि उनमें सुधार की आवश्यकता है उसे दोबारा अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

इंटर के छात्रों के अपलोडिंग में कर दी गड़बड़ी
बोर्ड ने इंटर के छात्रों के हाईस्कूल और कक्षा 11 के अंक समेत अन्य ब्योरा अपलोड कराया था। स्कूलों ने इस प्रक्रिया के दौरान भारी गड़बड़ियां की हैं। बोर्ड के अनुसार कई स्कूलों ने हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष, अनुक्रमांक और संबंधित बोर्ड का नाम अपलोड नहीं किया है। कुछ ने गलत विवरण अपलोड कर दिया है। डीआईओएस ने बताया कि उन्हें शुद्ध कर दोबारा अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed