फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Improvement and compartment written exam will be held on July 19, more than 46 thousand candidates w

यूपी बोर्ड: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 जुलाई को, 46 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Mon, 30 Jun 2025 08:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Jun 2025 08:17 AM IST
सार

UP Board 2025: यूपी बोर्ड के द्वारा  वर्ष-2025 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई है। 

विज्ञापन
UP Board: Improvement and compartment written exam will be held on July 19, more than 46 thousand candidates w
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की ओर से वर्ष-2025 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए 46,360 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इस दौरान वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे और राउटर क्रियाशील रहेंगे।

विज्ञापन


हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा दूसरी पाली में दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। हाईस्कूल में कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट के लिए 20,759 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 5283, बरेली के 4142, प्रयागराज के 2575, वाराणसी के 6613 व गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 2146 आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आए कुल 25,501 आवेदन आए हैं। इसमें से मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के 5291, बरेली के 3092, प्रयागराज के 6978, वाराणसी के 6973 व गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के 3167 आवेदन शामिल हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होगी कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाए। परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित रहेंगे।

साथ ही मुख्य परीक्षा के तरह ही परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम के डबल लॉकयुक्त आलमारी में ही की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी होगी। प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से पंजीकृत परीक्षार्थी के प्रवेशपत्र डाउनलोड होंगे। प्रति हस्ताक्षरित करते हुए प्रवेश पत्र परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

आंतरिक मूल्यांकन व प्रयोगात्मक परीक्षा 11 जुलाई से

वर्ष 2025 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 11 व 12 जुलाई को होगी। इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद मुख्यालय पर निर्धारित राजकीय अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में आयोजित होगी। छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य/ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रायोगिक परीक्षाओं की ओएमआर शीट 16 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करेंगे।

उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण दोनों परीक्षार्थियों को मिलेगा मौका

10वीं और 12वीं की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के दोनों भागों में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थी जिस भाग में फेल हैं उसमें या फिर दोनों भागों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed