फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board examination date declared

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से, 30 अप्रैल को घोषित होगा परिणाम, देखें- पूरा कार्यक्रम

Tue, 18 Sep 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Sep 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
UP board examination date declared
- फोटो : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 7 फरवरी 2019 से शुरू होंगी। हाई स्कूल की परीक्षाएं 7 से 28 फरवरी तक और इंटर की 7 फरवरी से 2 मार्च तक चलेंगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा का समय भी बदला गया है।

विज्ञापन


पहली पाली सवेरे सात बजे के स्थान पर सवेरे 8 से 11.15 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी। दोनों परीक्षाओं के परिणाम एक साथ 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। अंकतालिका व अन्य प्रमाण पत्र निर्धारित शुल्क पर ऑनलाइन दिए जाएंगे। हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा में कुल 57,87,998 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में इन परीक्षाओं की तिथियों का एलान किया। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए 17,61,638 छात्र व 14,41,403 छात्राओं समेत कुल 32,03,041 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इंटर में 13,97,079 छात्र व 11,87,878 छात्राओं सहित कुल 25,84,957 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की सुविधा के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश और प्रयाग कुंभ के मुख्य स्नान के दिन परीक्षा नहीं होगी।

इंटर में 39 व हाई स्कूल में 36 विषयों की परीक्षा में एक-एक प्रश्नपत्र

UP board examination date declared
प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala

डॉ. शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट के 39 विषयों की परीक्षा एक-एक प्रश्न पत्र में होगी। इसके अलावा कृषि भाग-1 व भाग- 2 और 18 भाषाओं के विषयों में परीक्षार्थियों की कम संख्या के कारण इनकी भी परीक्षा एक प्रश्न पत्र में कराई जाएगी। व्यवसायिक वर्ग के 41 ट्रेड में पहले की तरह परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, हाई स्कूल में 36 विषयों की परीक्षा एक-एक प्रश्न पत्र में कराई जाएगी।

नकल पर अंकुश से कम हुई परीक्षार्थियों की संख्या
उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस वर्ष परीक्षा के दौरान सख्ती की वजह से बोर्ड परीक्षा 2019 में परीक्षार्थियों की संख्या 8,51,270 कम हुई है। 2018 बोर्ड परीक्षा में कुल 66,39,268 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जबकि इस बार 57,87,998 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। व्यक्तिगत विद्यार्थी भी पिछली बार की तुलना में 89,455 कम हुए हैं। 2018 बोर्ड परीक्षा में 1,81,839 व्यक्तिगत विद्यार्थी थे, जबकि इस बार महज 92,384 व्यक्तिगत विद्यार्थी हैं।

नकल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन होगा निर्धारण

UP board examination date declared

डॉ. शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों में नकल के लिए टेंडर किए जाते थे, लेकिन उनकी सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगा दिया है। वर्ष 2019 में परीक्षा में नकल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों को निर्धारण ऑनलाइन होगा। ब्लैकलिस्ट स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

परीक्षा केंद्र व कक्ष की क्षमता के अनुसार की परीक्षार्थी आवंटित किए जाएंगे। एक संस्था के एक से अधिक स्कूलों को आपस में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्र में वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र जीपीएस से लिंक होगा। वहीं, निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर कोडिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस व पाठ्यपुस्तकें प्रतिबंधित रहेंगी।

सॉल्वर गैंग पर कसी नकेल, एसटीएफ की लेंगे मदद

UP board examination date declared

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूसरे राज्यों के साथ ही नेपाल, बांग्लादेश समेत अन्य देशों से छात्र नकल के जरिए परीक्षा देने आते थे। परीक्षा में नाम उनका होता था, जबकि परीक्षा केंद्र में सॉल्वर परीक्षा देते थे।

वर्ष 2018 में परीक्षा के दौरान सरकार ने सॉल्वर गैंग पर नकेल कसी है। फिलहाल परीक्षार्थियों को आधार से लिंक करने के साथ ही सॉल्वर गैंग से जुड़े विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं, परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए जरूरत पड़ने पर एसटीएफ व खुफिया एजेंसियों की मदद ली जाएगी।

हाईस्कूल की 14 कार्यदिवसों में व इंटर की 16 कार्यदिवसों में पूरी होगी परीक्षा

UP board examination date declared

हाईस्कूल की परीक्षा 7 से 28 फरवरी (14 कार्यदिवस) तक चलेगी जबकि इंटर की 7 फरवरी से 2 मार्च (16 कार्यदिवस) तक। परीक्षाएं दो पाली में सुबह 8 बजे से 11.15 बजे और 2 बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट एक ही दिन 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। इन परीक्षाओं में करीब 58 लाख छात्र शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में सोमवार को तारीखों का एलान किया।

पंजीकृत छात्र
हाईस्कूल : 32,03,041
इंटरमीडिएट : 25,84,957

कम हुए परीक्षार्थी
66 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत थे बोर्ड परीक्षा में पिछली बार
58 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं इस बार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed