Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Examination 2027: Another opportunity to raise objections regarding examination centers; submit onlin

यूपी बोर्ड परीक्षा: केंद्रों पर आपत्ति का एक और मौका, छह जिलों के प्रस्तावित केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड

Mon, 16 Nov 2026 07:35 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 16 Nov 2026 07:35 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के प्रस्तावित केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने का एक और मौका दिया गया है। लखनऊ मंडल के छह जिलों की केंद्र सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्र, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन जरूरी साक्ष्यों के साथ 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकते हैं।

विज्ञापन
UP Board Examination 2027: Another opportunity to raise objections regarding examination centers; submit onlin
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने का एक और मौका दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लखनऊ मंडल के छह जिलों के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों और उनमें आवंटित विद्यालयों के विद्यार्थियों की सूची 16 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। सूची में किसी तरह की गड़बड़ी या आपत्ति होने पर 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रद्रीप कुमार ने बताया कि जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है। इसमें लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और उन्नाव जिले के प्रस्तावित परीक्षा केंद्र शामिल हैं। सूची परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन

आपत्ति के साथ साक्ष्य जरूरी

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों को लेकर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक संबंधित विद्यालय की आईडी से युक्तियुक्त कारणों और साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए परिषद के पोर्टल पर 21 नवंबर तक प्रत्यावेदन भेजना होगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed