{"_id":"5be87a31bdec2269be332d93","slug":"up-board-exam-will-not-be-held-on-main-kumbh-bath-day-says-deputy-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ स्नान के चलते नहीं बदलेगा यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ स्नान के चलते नहीं बदलेगा यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि कुंभ स्नान के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा कार्यक्रम पहले से ही इस प्रकार बनाया गया है कि कुंभ के दौरान मुख्य स्नान की तिथियों से परीक्षा की तारीखें न टकराएं।
डिप्टी सीएम ने रविवार को 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि मुख्य स्नान वाले दिन कोई परीक्षा नहीं रखी गई है। जहां तक कुंभ मेला क्षेत्र के या कुंभ श्रद्घालुओं के उपयोग में आने वाले विद्यालयों की बात है तो ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए प्रयागराज के जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।