फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Exam: There will be protective QR code on answer sheets

यूपी बोर्ड परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा सुरक्षात्मक क्यूआर कोड, कवर पेज पर रहेगी कोडिंग

Wed, 31 Jan 2024 08:55 PM IST
lucknow Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 31 Jan 2024 08:55 PM IST
सार

22 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू हो गई है। कक्ष निरीक्षकों को पहली बार क्यूआर कोड युक्त आईडी दी जा रही है। 

विज्ञापन
UP Board Exam: There will be protective QR code on answer sheets
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 - फोटो : Prayagraj

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने की कवायद तेज हो गई है। परीक्षा में पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं पर सुरक्षात्मक क्यूआर कोड, बोर्ड का लोगो और कवर पेज पर कोडिंग की गई है। कॉपियों पर पेज नंबर के साथ ही इसे चार रंगों में छपवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, कक्ष निरीक्षकों को भी पहली बार क्यूआर कोड युक्त कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र दिया जा रहा है। इससे कक्ष निरीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करने में आसानी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि इस बार केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षाओं की समुचित व्यवस्था देखने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


8265 परीक्षा केंद्र, 55 लाख परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के लिए 29,47,325 और इंटरमीडिएट के लिए 25,77,965 यानी कुल 55,25,290 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रदेश भर में 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय परीक्षा केंद्रों की संख्या 566 है, वित्तपोषित कॉलेजों के परीक्षा केंद्र 3,479 और वित्तविहीन कॉलेजों के 4,220 परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed