फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Exam: Surprise inspection of strong room is being done, officials are reaching the center even at mid

यूपी बोर्ड परीक्षा: स्ट्रांग रूम का हो रहा है औचक निरीक्षण, आधी रात को भी केंद्रों पर पहुंच रहे हैं अधिकारी

Sun, 25 Feb 2024 12:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Feb 2024 12:24 PM IST
सार

UP Board Exam:यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए प्रशासन ने कमर कस रखी है। बोर्ड परीक्षा से जुड़े अधिकारी रात में सेंटर पहुंच रहे हैं। 

 

विज्ञापन
UP Board Exam: Surprise inspection of strong room is being done, officials are reaching the center even at mid
स्ट्रांग रूम की हो रही है सख्त निगरानी

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में शासन की ओर से विभिन्न स्तर पर निरीक्षण-पर्यवेक्षण किया जा रहा है। एक तरफ जहां अधिकारियों की टीम दिन में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर नकल पर सख्ती कर रही है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम कई जिलों के परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की रात में भी जांच करने के लिए पहुंच रही है।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलों में विशेष जांच दस्ता भी गठित किया गया है। विभाग के अनुसार अब तक सात हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की जांच की गई है। संवेदनशील जिलों व संवेदनशील केंद्रों पर भी अतिरिक्त सतर्कता रखी जा रही है। जहां भी बोर्ड को किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना दिख रही है वहां सीसीटीवी कैमरे से विशेष निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


इसी तरह राज्य स्तरीय, विद्या समीक्षा केंद्र व क्षेत्रीय केंद्रों पर बने कंट्रोल रूम से भी पर्यवेक्षण किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों से मिलने वाली किसी भी तरह की शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। वहीं हेल्पलाइन पर छात्रों व अभिभावकों की शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा है। शनिवार को परीक्षा न होने के बाद भी सतर्कता रही। बाराबंकी के राजकीय इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की शिकायत मिलने पर बोर्ड ने इसका संज्ञान लेते हुए समाधान किया। मालूम हो कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से लेकर नौ मार्च तक चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed