फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board exam in uttar pradesh

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन दो केंद्र डिबार

Fri, 17 Mar 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
UP board exam in uttar pradesh
यूपी बोर्ड परीक्षाएं - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सामूहिक नकल जैसे हालात मिलने के बाद दो कॉलेजों को आगे की परीक्षा के लिए डिबार कर दिया गया है। राजधानी के 150 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई।

विज्ञापन


डीआईओएस उमेश त्रिपाठी निरीक्षण पर निकले तो अपने बनाए हुए सिस्टम में हजारों खामियां नजर आने लगीं। परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों ने नियम ताक पर रखकर अपने स्टूडेंट्स को अलग कमरों में बिठाया था।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक के रूप में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से ड्यूटी कराई गई। एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान टीचर्स रूम में किताबें फैली हुई भी मिलीं।

इस स्थिति को देखकर डीआईओएस ने बोर्ड और शिक्षा निदेशक से कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज को काली सूची में डालने की सिफारिश की है। निरीक्षण के दौरान कई केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ी चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर बिठा दिए अपने स्टूडेंट

UP board exam in uttar pradesh
कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज - फोटो : amar ujala

पिछले कई साल से फर्जी पंजीकरण और नकल के लिए चर्चित रहे मलिहाबाद स्थित कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल का पूरा माहौल तैयार था। कॉलेज में आसपास के कई कॉलेजों का सेंटर था। उन सबको ग्राउंड फ्लोर पर आपस में मिलाकर बिठाया गया।

दूसरी तरफ इस कॉलेज की छात्राओं को दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर-17, 18, 19 और 22 में अलग बिठा दिया गया। इन कमरों में इसी कॉलेज के शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई थी। कॉलेज में सीसीटीवी चालू नहीं था।

डीआईओएस ने इस पर केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए राजकीय हाईस्कूल के शिक्षक वीरेंद्र कुमार को कड़ी फटकार लगाई। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि प्रिंसिपल ने दबाव बनाकर इस तरह का सीटिंग प्लान तैयार करवाया। इस पर उन्होंने प्रिंसिपल शबाना आसिफ को परीक्षा से पूरी तरह से अलग कर दिया।

उन्होंने एक फ्लाइंग स्कवॉयड को मौके पर मौजूद रहकर अपनी निगरानी में परीक्षा कराने का निर्देश दिया और कॉलेज को आगे की परीक्षा के लिए काली सूची में डालने क ी सिफारिश कर दी।

दो कमरों में बिठाई गईं अपने यहां की छात्राएं

UP board exam in uttar pradesh
चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज - फोटो : amar ujala

माल के गहदेव स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में भी अपनी छात्राओं को विशेष लाभ देने की साजिश रची गई थी। यहां पर सभी परीक्षार्थियों को तो सीटिंग प्लान के हिसाब से मिलाकर बिठाया गया, लेकिन चुनी हुई कुछ छात्राओं को दो अलग कमरों में बिठाया गया।

इनमें ड्यूटी करने के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई। डीआईओएस ने खुद उमा मौर्य और सुषमा सैनी नाम की दो विशष विशेषज्ञ शिक्षिकाओं को ड्यूटी करते हुए पकड़ा।

इन्हें परीक्षा से अलग कर दिया। परीक्षा केंद्र पर मनमाना रवैया था। आलम यह था कि यहां पर कॉलेज परिसर में गाय-भैंस तक बंधी हुई थीं। इस कॉलेज को भी डीआईओएस ने डिबार करने की सिफारिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed