{"_id":"67b49d50ba3dc399d90d54ef","slug":"up-board-exam-all-75-districts-will-be-monitored-from-the-state-level-control-room-every-examination-center-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से होगी सभी 75 जिलों की निगरानी, परीक्षा केंद्रों पर होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से होगी सभी 75 जिलों की निगरानी, परीक्षा केंद्रों पर होगी निगरानी
Wed, 19 Feb 2025 07:25 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:25 AM IST
सार
UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा में निगरानी के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है। इस कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश के सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में 24 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत तीन स्तरीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह एक हफ्ते पहले सक्रिय हो गया है। यहां लगे 54 कंप्यूटर से सभी 75 जिलों के केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी व नकल आदि पर रोकथाम लगाने के लिए विभिन्न स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी के तहत जिला, क्षेत्रीय कार्यालय व राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। राज्य स्तर पर बने कंट्रोल रूम से सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों की अलग-अलग निगरानी की जाएगी। मंगलवार से इन कंप्यूटर को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके माध्यम से सीसीटीवी ठीक तरीके से चल रहे हैं या नहीं, स्ट्रॉन्ग रूम में बने कैमरे सक्रिय हैं या नहीं, व्यवस्थाओं आदि की जांच की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने बताया कि यहां ड्यूटी में लगे शिक्षकों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वह किस तरह से काम करेंगे, उन्हें परीक्षा के दौरान किन-किन चीजों की निगरानी करनी है।
विज्ञापन
जल्द सक्रिय होंगे टोल फ्री नंबर
उन्होंने बताया कि केंद्र में किसी तरह की आपत्तिजनक स्थिति मिलने पर यहां से सीधे संबंधित केंद्र को फोन कर इसे ठीक कराया जाएगा। इसी क्रम में बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए टोलफ्री नंबर, व्हाट्सएप नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट भी जल्द सक्रिय कर दिए जाएंगे।
बता दें कि परीक्षा को नकलविहीन आयोजित कराने के लिए राज्य स्तर से 15 मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक भी बनाए गए हैं। जो अपने-अपने संबंधित जिलों में जाकर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था जांच रहे हैं। जबकि जिला स्तर पर बनाए गए पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट को बहुत जरूरी होने पर ही बदला जाए।
बता दें कि परीक्षा को नकलविहीन आयोजित कराने के लिए राज्य स्तर से 15 मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक भी बनाए गए हैं। जो अपने-अपने संबंधित जिलों में जाकर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था जांच रहे हैं। जबकि जिला स्तर पर बनाए गए पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट को बहुत जरूरी होने पर ही बदला जाए।