फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Candidates should arrive half an hour before the scheduled time, this is how to solve the questions;

यूपी बोर्ड: तय समय से आधे घंटे पहले पहुंचे परीक्षार्थी, इस तरह करें प्रश्नों को सॉल्व; शासन ने दिए टिप्स

Sat, 14 Feb 2026 08:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Feb 2026 08:46 PM IST
सार

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शनिवार को छात्रों, अभिभावकों व अधिकारियों से ऑनलाइन यू-ट्यूब लाइव किया।

विज्ञापन
UP Board: Candidates should arrive half an hour before the scheduled time, this is how to solve the questions;
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को शासन द्वारा अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शनिवार को छात्रों, अभिभावकों व अधिकारियों से ऑनलाइन यू-ट्यूब लाइव किया। इसमें उन्होंने परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी व सुझाव दिए।

विज्ञापन


छात्रों को उन्होंने सुझाव दिया कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहुंचे। क्योंकि देर से पहुंचने में बहुत सारी चीजें प्रभावित होती हैं और छात्र की एकाग्रता भी भंग होती है। अपर मुख्य सचिव ने सुझाव दिया कि छात्र पूरे पेपर को हल करने के लिए समय बांट लें। कठिन सवालों पर बहुत समय बर्बाद करने की जगह, उन्हें अंत के लिए छोड़ दें। उनको प्रश्नों को पहले हल करें जिनमें आप आश्वस्त हैं। महत्वपूर्ण बिंदुओं को बोल्ड या अंडरलाइन करें।
विज्ञापन


पार्थ सारथी ने छात्रों से कहा कि जहां जरूरी हो, पेंसिल से साफ डायग्राम या फ्लोचार्ट बनाएं। यह आपको नंबर लाने में मदद करेगा। दूसरे छात्रों से खुद की तुलना न करें। परीक्षा समाप्त होने के 10-15 मिनट पहले लिखना बंद कर दें और अपनी कॉपी के सभी आवश्यक कॉलम व चीजों को चेक कर लें। क्योंकि छोटी सी भी गलती या जानकारी का पूरा न होने, छात्रों के लिए नुकसान करता है। इससे पहले वे पिछले वर्षों के पेपर हल करके अपनी तैयारी को पुख्ता कर सकते हैं। ऑनलाइन सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को दिए यह सुझाव

- बच्चों पर नंबर के लिए दबाव न डालें, खाने में जंक फूड न दें
- परीक्षा के दिनों में घर में शांति रखें, टीवी आदि उपकरणों का प्रयोग कम करें
- बच्चा देर रात तक जगने की जगह 7-8 घंटे की नींद ले
- बच्चे को लगातार पढ़ने की जगह ब्रेक लेकर पढ़ने को प्रोत्साहित करें
- अपने बच्चों की दूसरों से तुलना कभी न करें

अंडरटेकिंग लेकर परीक्षा में कर सकते हैं शामिल

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यदि छात्र का प्रवेश खो जाता है। ऐसी स्थिति में केंद्र व्यवस्थापक अनुक्रमांक सूची से उसके डिटेल देखकर लिखित अंडरटेकिंग के आधार पर एक पेपर में कंडीशनल बैठने की अनुमति दे सकते हैं। अन्य विषय के लिए छात्र को स्कूल से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना होगा। केंद्र पर 30 मिनट तक की देरी से पहुंचने पर केंद्र व्यवस्थापक अपने विवेक से अनुमति दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed