फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Application for improvement and compartment exam till tomorrow

Lucknow News: यूपी बोर्डः इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कल तक

Mon, 09 Jun 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Application for improvement and compartment exam till tomorrow
यूपी बोर्डः इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कल तक
लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के पास आवेदन का मौका सिर्फ दो दिनों तक है। 10 जून के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और तिथि भी नहीं बढ़ेगी। आवेदन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट के लिए एक विषय में फेल छात्र व कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए दो विषयों में फेल छात्र किसी एक विषय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये जमा करना होगा।
विज्ञापन


12वीं के छात्र विषयवार इस तरह दे सकेंगे परीक्षा

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग एक और भाग दो में निर्धारित विषयों में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये देना होगा।
विज्ञापन


आवेदन की प्रति भी जमा करना अनिवार्य

परीक्षा शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद के मानक मद में जमा करना होगा। इसके बाद जमा शुल्क के चालान की मूल प्रति हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति को लगाना होगा। इसके बाद आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून से तीन दिनों के अंदर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में शामिल होना होगा। साथ ही किसी विषय के दोनों में से किसी एक भाग में फेल व दूसरे भाग में पास परीक्षार्थी केवल फेल वाले भाग में शामिल हो सकते हैं। छात्र चाहें तो सहमति से दोनों भागों में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed