फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board action taken against cheater

अब यूपी बोर्ड में नहीं पास हो पाएंगे 'मुन्ना भाई'

Mon, 12 Aug 2013 07:10 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 07:10 AM IST
विज्ञापन
up board action taken against cheater

यूपी बोर्ड में परीक्षा पास कराने के धंधे पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है। एक स्कूल 10वीं और 12वीं में केवल 10 नए छात्रों को ही प्रवेश दे सकेंगे।

विज्ञापन


यही नहीं, कक्षा 9 व 11 के छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। यूपी बोर्ड इस बार ऑनलाइन पंजीकरण सोमवार से शुरू कर एक अक्तूबर तक upmsp.edu.in वेबसाइट खोल रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा फार्म भरने वाले छात्रों के नामों का ऑनलाइन हुए पंजीकरण से मिलान किया जाएगा। इसके बाद पात्र छात्रों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद देश का सबसे बड़ा बोर्ड है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हर साल लाखों परीक्षार्थी शामिल होते हैं। बोर्ड परीक्षा में सबसे बड़ा खेल परीक्षा पास कराने का होता है।

इसके लिए मनचाहे स्कूलों से फार्म भरवाने का धंधा चलता है। छात्रों का नाम किसी स्कूल में लिखा जाता है और परीक्षा फार्म किसी दूसरे स्कूल से भरवाया जाता है।

यूपी बोर्ड ने कुछ साल पहले इस खेल पर रोक लगाने के लिए कक्षा 9 व 11 के छात्रों के पंजीकरण की व्यवस्था लागू की थी, लेकिन शिक्षा माफिया ने जिला विद्यालय निरीक्षक के बाबुओं से मिलकर इसकी हवा निकाल दी।

छात्रों का पंजीकरण बैक डेट में किया जाने लगा और यूपी बोर्ड से परीक्षा पास कराने का धंधा नहीं रुक सका। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार नई व्यवस्था लागू कर दी है।

इसके मुताबिक अब स्कूल संचालक कक्षा 9 और 11 में दूसरे स्थान से पास होकर आने वाले अधिकतम 10 फीसदी छात्रों को ही प्रवेश दे सकेंगे। कक्षा 9 और 11 में जिन छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा उनका ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।


यह पंजीकरण सोमवार यानी 12 अगस्त से शुरू होकर एक अक्तूबर तक चलेगा। विभाग का मानना है कि इससे बाहरी छात्रों को परीक्षा में बैठाने के धंधे पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शकुंतला देवी यादव ने ऑनलाइन पंजीकरण के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक एक अक्तूबर की रात 12 बजे के बाद ऑनलाइन पंजीकरण बंद हो जाएगा।

इसके बाद स्कूल जितनी बार चाहेगा उतनी बार पंजीकृत छात्रों का विवरण चेकलिस्ट डाउनलोड करके संशोधित कर सकेगा, पर 10 अक्तूबर इसके लिए आखिरी मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed