फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board 10th and 12th Result 2024, See the updates.

UP Board Result 2024: सीतापुर की प्राची ने हाईस्कूल व शुभम ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में किया टॉप

Sat, 20 Apr 2024 03:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Apr 2024 03:10 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 है जबकि इंटरमीडिएट में 82.60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
UP Board 10th and 12th Result 2024, See the updates.
इंटरमीडिएट के टॉपर शुभम व हाईस्कूल की टॉपर प्राची। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने की है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 है जबकि इंटरमीडिएट में 82.60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर जिले की प्राची निगम ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 600 में 591 अंक प्राप्त किए। प्राची निगम के पिता चंद्रप्रकाश निगम भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हैं। प्राची बाल विद्या मंदिर महमूदाबाद, सीतापुर की छात्रा हैं।
विज्ञापन


प्राची इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता औरगुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि मैंने प्रतिदिन नियम से पढ़ाई की है और तनाव नहीं लिया। उनका सक्सेस मन्त्रा है कि नियमित पढ़ें और तनाव न लें। रिवीजन जरूर करें। शिक्षकों की टिप्स फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सीतापुर जिले के ही शुभम वर्मा ने 500 में 489 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। शुभम भी बाल विद्या मंदिर महमूदाबाद, सीतापुर के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed