फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board 10th and 12th examination result declared.

यूपी बोर्ड: 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित, बिना परीक्षा के भी बेटियों ने मारी बाजी

Sat, 31 Jul 2021 05:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Jul 2021 05:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम परिषद की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, मेरिट नहीं जारी की गई है।

विज्ञापन
UP Board 10th and 12th examination result declared.
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्राएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को लखनऊ में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम रिकार्ड 99.53 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में 29 लाख 96 हजार 31 परीक्षार्थियों में से 29 लाख 82 हजार 055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। छात्राओं का परिणाम 99.55 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 99.52 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन


वहीं, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम 97.88 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में 26 लाख 10 हजार 247 में से 25 लाख 54 हजार 813 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों का परिणाम 97.47 और छात्राओं का परिणाम 98.40 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के आयोजित किए बिना ही परिणाम घोषित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की मेरिट तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकीं। सरकार के निर्देश पर बोर्ड ने परीक्षा को निरस्त करते हुए परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के ही उत्तीर्ण करने का निर्णय लिया।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए 29,96,031 छात्र पंजीकृत हुए थे। परीक्षार्थियों को कक्षा 9वीं के 50 प्रतिशत और कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड के 50 प्रतिशत प्राप्तांक के आधार उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों के साथ ही अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी देख सकते हैं।

इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को कक्षा-10वीं के 50 प्रतिशत, कक्षा 11वीं के 40 प्रतिशत और 12वीं के प्री बोर्ड में प्राप्तांक के दस प्रतिशत अंक देकर उत्तीर्ण किया गया। इंटरमीडिएट में 25 लाख 54 हजार 813 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

इंटरमीडिएट में 14 लाख 74 हजार 317 छात्रों में से 14 लाख 37 हजार 033 छात्र उत्तीर्ण हुए है और 11 लाख 35 हजार 930 छात्राओं में से 11,17,780 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। कक्षा 11वीं और 12वीं प्री-बोर्ड के अंक उपलब्ध नहीं होने के कारण 62 हजार 506 परीक्षार्थियों को सामान्य प्रोन्नति दी गई है। इनमें से 42 हजार 981 छात्र और 19 हजार 525 छात्राएं हैं। इस अवसर पर बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला, संयुक्त निदेशक भगवती सिंह, विकास श्रीवास्तव, वी.के.पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अंकों में सुधार के लिए परीक्षा में शामिल हो सकेंगे छात्र

ऐसे विद्यार्थी जो कि अपने अंकों में सुधार चाहते हैं उन्हें परीक्षा में शामिल किया जाएगा पर उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। बता दें कि इस बार कोरोना महामारी के कारण हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी हैं। विद्यालयों के साथ मिलकर परिणाम जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed