{"_id":"60a3fc69589471282d3bb55d","slug":"up-black-marketing-of-corona-related-drugs-and-oxygen-has-reduced-with-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मांग के साथ कम हो गई कोरोना संबंधी दवाओं और आक्सीजन की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मांग के साथ कम हो गई कोरोना संबंधी दवाओं और आक्सीजन की कालाबाजारी
Tue, 18 May 2021 11:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 May 2021 11:12 PM IST
सार
कोरोना के नए मामलों में कमी होने के साथ कोरोना में कारगर जीवन रक्षक दवा रेमेडेसिविर इंजेक्शन और अन्य दवाओं व आक्सीजन की कालाबाजारी भी कम हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के नए मामलों में कमी होने के साथ कोरोना में कारगर जीवन रक्षक दवा रेमेडेसिविर इंजेक्शन और अन्य दवाओं व आक्सीजन की कालाबाजारी भी कम हो गई है। पहले जहां हर दिन दो-चार लोग पकड़े जा रहे थे वहीं अब इक्का दुक्का केस ही आ रहे हैं।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 210 लोगों को दवाओं, इंजेक्शन और आक्सीजन की कालाबाजारी करते पकड़ा गया है। अलग अलग जिलों में की गई कार्रवाई में 1280 जीवन रक्षक इंजेक्शन, 1498 आक्सीजन सिलेंडर, 26 आक्सीजन कंसंट्रेटर, 887 आक्सीमीटर, पांच आक्सीजन रेगुलेटर, 35 आक्सीजन फ्लो मीटर, दो लाख दस्ताने, 3915 लीटर सैनिटाइजर, दो यूनिट प्लाज्मा और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा इन लोगों के पास से 66 लाख 24 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि आपदा के समय इस तरह की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ न सिर्फ सख्त एक्शन लिया जाए बल्कि गैंगेस्टर एक्ट और रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना के केस भले ही कम हो गए हों लेकिन कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ जो अभियान चल रहा है वह आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
