फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP workers will soon be appointed in the Commission and Board, National General Secretary Vinod Tawde mee

यूपी: आयोग-बोर्ड में जल्द होगी भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, सीएम से मिले राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े

Sun, 16 Feb 2025 07:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Feb 2025 07:42 AM IST
सार

Yogi Adityanath met Vinod Tawde:विनोद तावड़े ने शनिवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। करीब एक घंटे तक दोनों के बीच तमाम मुद्दों पर बात हुई।

विज्ञापन
UP: BJP workers will soon be appointed in the Commission and Board, National General Secretary Vinod Tawde mee
सीएम से मिले विनोद तावड़े। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

योगी सरकार जल्द ही प्रदेश में रिक्त चल रहे आयोग व बोर्डों में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति करेगी। प्रदेश संगठन ने इसके लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक सूची तैयार की है। इस सूची पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा की। वहीं दूसरी ओर प्रदेश संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की भी चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बता दें की राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को  लखनऊ आए थे। उन्होंने संगठनात्मक चुनाव, आयोग व बोर्ड के रिक्त पदों को भरने को लेकर प्रदेश के शीर्ष नेताओं से अलग-अलग बंद कमरे में बातचीत की। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने आयोग व बोर्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक सूची तैयार की है। इस सूची पर भी राष्ट्रीय महामंत्री ने अलग-अलग नेताओं से मंथन किया। उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल से अलग - अलग मिलकर भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची पर भी चर्चा की। जातिगत व सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते जिलाध्यक्षों के नाम तय करते हुए इस सूची को जल्द दिल्ली भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


तावड़े ने शनिवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। करीब एक घंटे तक दोनों के बीच तमाम मुद्दों पर बात हुई। तावड़े ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के अन्य    दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल से अलग - अलग मिलकर भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची पर भी चर्चा की। जातिगत व सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते जिलाध्यक्षों के नाम तय करते हुए इस सूची को जल्द दिल्ली भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तावड़े ने शनिवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। करीब एक घंटे तक दोनों के बीच तमाम मुद्दों पर बात हुई। तावड़े ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ अलग-अलग हुई मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कर लिखा...'दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी करके दिल्ली को आपदामुक्त बनाने में योगदान दिया है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में संगठन पर्व के तहत जो कार्यक्रम व तैयारियां स्थगित हुई थीं, उन्हें आज फिर से आरंभ किया गया।' तावड़े शनिवार को ही वापस दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed