फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP workers will be accommodated in government and organization, appointments will be made in various corporations, boards, committees, front fronts, cells

यूपी : सरकार व संगठन में समायोजित होंगे भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न निगमों, बोर्डों, समितियों में होंगी नियुक्तियां 

Fri, 11 Jun 2021 12:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/सचिन मुद्गल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/सचिन मुद्गल Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Jun 2021 12:38 PM IST
सार

चुनाव के मद्देनजर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का संदेश देने के लिए अपने जाति-समाज में प्रभाव रखने वाले लोगों की इन पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
UP: BJP workers will be accommodated in government and organization, appointments will be made in various corporations, boards, committees, front fronts, cells

विस्तार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार से लेकर संगठन तक विभिन्न पदों पर समायोजित कर संतुष्ट करने की तैयारी है। कार्यकर्ताओं को राज्य अल्पसंख्यक आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग सहित अन्य आयोगों, निगमों, बोर्डों और समितियों में नियुक्त किया जा सकता है। 

विज्ञापन


वहीं, संगठन में भी अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठों और प्रकल्प में मंडल स्तर तक नियुक्तियां की जाएंगी। माना जा रहा है कि सब कुछ सही तरीके से चला तो चुनावी तैयारी के पहले चरण में जुलाई तक संगठन और सरकार में विभिन्न पदों पर करीब एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को समायोजित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रमुख आयोगों में अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए दावेदारों के नाम पर सरकार और संगठन के प्रमुख लोगों के बीच मंथन हो चुका है। चुनाव के मद्देनजर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का संदेश देने के लिए अपने जाति-समाज में प्रभाव रखने वाले लोगों की इन पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इसी प्रकार विभिन्न निगमों, बोर्डों, समितियों, निकायों में भी स्थानीय जातीय समीकरण के हिसाब से नियुक्तियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन में भी महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा जैसे प्रमुख मोर्चों, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क विभाग सहित अन्य विभागों व प्रकोष्ठ में प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला और मंडल स्तर तक नई टीमों का गठन किया जाएगा। हाल ही में पार्टी का पद छोड़कर पंचायत चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों की जगह भी नए कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अनुसार सरकार और संगठन में सभी रिक्त पदों पर नियुक्तियों के बाद करीब एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं का समायोजन हो जाएगा।


अब तक 17 हजार कार्यकर्ता समायोजित
प्रदेश सरकार और संगठन में अब तक 17 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का समायोजन किया जा चुका है। पार्टी का दावा है कि इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में समायोजन नहीं हुआ।


इन प्रमुख विभागों और प्रकोष्ठों में होंगे समायोजित
मीडिया विभाग, सुशासन एवं केंद्र-राज्य समन्वय विभाग, योजना शोध विभाग, मीडिया संपर्क विभाग, राजनीतिक फीडबैक विभाग, राजनीतिक कार्यक्रम और बैठक विभाग, आपदा राहत एवं बचाव विभाग, साहित्य और प्रकाशन विभाग, चुनाव प्रबंधन विभाग, समन्वय विभाग, निर्वाचन आयोग से समन्वय विभाग, सोशल मीडिया विभाग, आईटी विभाग, आजीवन सहयोग निधि विभाग, विधि एवं न्याय विभाग,  जिला कार्यालय निर्माण और रखरखाव, पुस्तकालय-ई-लाइब्रेरी- रीडिंग रूम, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे प्रकल्प, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed