{"_id":"64255ff12adfadf6c007f454","slug":"up-bjp-will-start-campaign-gaon-gaon-chalo-and-ghar-ghar-chalo-in-uttar-pradesh-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: ओबीसी मोर्चा चलाएगा गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान, पार्टी ने सभी अग्रिम मोर्चों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: ओबीसी मोर्चा चलाएगा गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान, पार्टी ने सभी अग्रिम मोर्चों को सौंपी जिम्मेदारी
Thu, 30 Mar 2023 07:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Mar 2023 07:12 PM IST
सार
भाजपा यूपी में छह अप्रैल को गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। इसके तहत पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताएगी।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव के लिए भाजपा के सभी सात अग्रिम मोर्चे शहरी इलाकों में गली मौहल्लों तक कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे। बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सभी मोर्चों की बैठक 6 अप्रैल से लेकर निकाय चुनाव तक कार्यक्रमों का एजेंडा सौंपा गया।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी सभी निकायों में चुनाव लड़ेगी। प्रत्येक वर्ग को चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा,ओबीसी मोर्चा, एसटी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम बनाएं। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 4 से 5 अप्रैल तक कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चे उनसे जुड़े वर्ग में निकाय चुनाव में अधिक से अधिक वोट प्राप्त करने में ताकत लगाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा अध्यक्ष की हिदायत, टिकट वितरण में न हो पैसे का लेन-देन, पद बेचने की शिकायत न मिले
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुस्लिमों को भी टिकट देगी भाजपा, ब्लू प्रिंट तैयार किया गया
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि ओबीसी मोर्चा 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान में मोर्चा के कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग को मिला अधिकार की बात भी बताएंगे। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर भी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा अनुसूचित जाति की बस्तियों में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाएगा।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने बताया कि महिला मोर्चा निकाय चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता सम्मेलन का आयोजन करेगा। मोदी-योगी सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए मोर्चा की कार्यकर्ताओं को कमल मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। कमल मित्र महिलाएं गांव गांव जाकर वंचित महिलाओं को योजना का लाभ दिलाएंगी। सेल्फी विद लाभार्थी अभियान भी चलाया जाएगा।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि आंबेडकर जयंती पर पखवाड़ा मनाएगा। बाबा साहब की प्रतिमाओं और स्मारकों की सफाई के साथ दलित बस्तियों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और एसटी मोर्चा को भी जल्द कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया है।