फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP will run a Ghar Ghar Sampark Abhiyan in Uttar Pradesh.

UP BJP: दस दिन में चार करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी भाजपा, 21 से 30 जून तक चलेगा अभियान

Sun, 04 Jun 2023 08:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Jun 2023 08:58 PM IST
सार

भाजपा ने यूपी में 10 दिनों में करीब चार करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
UP BJP will run a Ghar Ghar Sampark Abhiyan in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा 21 से 30 जून तक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान के जरिए प्रदेश के चार करोड़ परिवारों तक मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाई जाएंगी। अभियान में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों, भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और बूथ के कार्यकर्ता घर घर जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के अंतिम चरण में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। शक्ति केंद्र स्तर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र के बूथ के प्रत्येक मतदाता के घर जाकर संपर्क करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राममंदिर निर्माण पर अब तक 345 करोड़ खर्च, दुनिया के कुछ चुनिंदा मंदिरों में होगा शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत: एक किशोर हिरासत में, मामले की तह तक पहुंची एसआईटी, जल्द होगा खुलासा


घर पर संपर्क के साथ पार्टी का साहित्य और मोदी सरकार की उपलब्धियों से जुड़े पत्रक वितरित किए जाएंगे। संपर्क टोली के सभी सदस्य पार्टी का पटका व टोपी पहनकर और हाथ में पार्टी का झंडा लेकर जाएंगे।

दस दिन में प्रदेश के 1.70 लाख बूथों पर स्थित चार करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क किया जाएगा। संपर्क के सत्यापन के लिए जिस व्यक्ति से संपर्क किया है उससे पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल भी करानी होगी। जितने मिस्ड कॉल होंगे उतना ही संपर्क माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed