फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will run a campaign to add young voters in the state, flaws of opposition parties will be pointed out

यूपी: प्रदेश में युवा मतदाता जोड़ने की मुहिम चलाएगी भाजपा, घर-घर जाकर बताई जाएंगी विपक्षी पार्टियों की खामियां

Sun, 31 Aug 2025 08:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 Aug 2025 08:47 PM IST
सार

UP Panchayat elections: पंचायत चुनाव में भाजपा अपना पूरा फोकस युवा मतदाताओं पर करने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने बूथ लेवल पर मैनेजमेंट करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
UP: BJP will run a campaign to add young voters in the state, flaws of opposition parties will be pointed out
पंचायत चुुनाव की तैयारियों में जुटी यूपी भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने बूथ स्तर पर मैनेजमेंट को प्रभावी बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत तय किया गया है कि नए युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की युवाओं के फायदे के लिए चल रही योजनाओं, रोजगार आदि के बारे में जानकारी देकर समर्थन भी मांगा जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि किस तरह पिछली सरकारों ने उनका हक छीना था।

विज्ञापन


पिछले कई महीनों से पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जिस तरह से तैयारी की कमान संभाल रखी है, उससे साफ है कि पार्टी पंचायत चुनाव के जरिए 2027 के चुनाव की मजबूत नींव रखने में जुटी है। दरअसल भाजपा के रणनीतिकार पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव के लिए 'सेमी फाइनल' के तौर लड़ने का खाका तैयार किया है, जिसकी कमान धर्मपाल सिंह ने संभाल रखी है। उनके नीचे पदाधिकारियों की टीम भी तैयार की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन द्वारा पंचायत चुनाव के लिए बनाई गई प्रदेश टोली का प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह को बनाया गया है। इनके नेतृत्व में पूरी टीम को बूथ स्तर पर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। यही टीम युवा और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दस सितंबर तक होंगी बैठकें

पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर गांव, गरीब, किसान के सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी देंगे। साथ ही सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों की खामियां भी बताएंगे। चुनाव तैयारियों से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की योजनानुसार विजय के संकल्प के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए अभी से पंचायत चुनाव की तैयारियों में बूथ स्तर पर जुटने के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

पार्टी की रणनीति है कि प्रत्येक बूथ पर रणनीति बनाकर 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनवाने का काम किया जाएगा। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर 4 से 6 सितम्बर के बीच क्षेत्रीय स्तर पर और 10 सितम्बर के पहले जिला स्तर पर भी बैठकें सम्पन्न कराने की भी रणनीति तय की गई है। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश, क्षेत्र, जिला, ब्लॉक, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ की इकाई से समन्वय बनाकर तैयारी में जुटने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed